पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में हुए शामिल

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में हुए शामिल
Last Updated: 02 अप्रैल 2024

लोकसभा इलेक्शन से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार (26 मार्च) को भाजपा (BJP) में शामिल हो गए।

Punjab Election: पंजाब के लुधियाना सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। दिल्ली स्थित बीजेपी (BJP) के मुख्यालय में रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार (26 मार्च) को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। फ़िलहाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उन्होंने कांग्रेस से अलग होने का निर्णय किया था।

तीन बार सांसद बने रवनीत सिंह बिट्टू

subkuz.com को मिले सूत्रों के मुताबिक, रवनीत बिट्टू के राजनीतिक करियर की चर्चा करे तो, वह पंजाब में तीन बार सांसद रह चुके हैं और 2024 में अगर उन्हें भाजपा (बीजेपी) की ओर से टिकट मिलती है तो वह चौथी बार सांसद बनेंगे। बताया जा रहा है कि वे 2014 और 2019 में लुधियाना से सांसद निर्वाचित हुए थे जबकि 2009 में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आनंदपुर साहिब से टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल की थी। रवनीत बिट्टू इस समय लोकसभा सीट पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी रहे हैं।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

रवनीत सिंह ने भाजपा में शामिल होने की वजह बताते हुए कहा कि, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ पिछले 10 वर्षों में अच्छे संबंध रहे हैं। PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा साहब का आभार व्यक्त करता हूं। आगे उन्होंने कहा कि वो एक शहीद परिवार से आते है। उनके दादा बेअंत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके थे। पंजाब में PM मोदी ने अंधेरे को दूर किया, वहां की अर्थव्यवस्था को सुधारा है। पीएम मोदी पंजाब के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।

Leave a comment