Bihar: बीपीएससी के 25 प्रशिक्षु अफसरों ने रचा इतिहास, फ़तेह की कंचनजंघा चोटी

Bihar: बीपीएससी के 25 प्रशिक्षु अफसरों ने रचा इतिहास, फ़तेह की कंचनजंघा चोटी
Last Updated: 26 अप्रैल 2024

बिहार में 67 वीं बीपीएससी में सफल छात्रों के प्रशिक्षण में 25 प्रशिक्षु ने आठ दिन में देश की सबसे ऊंची छोटी कंचनजंघा पर पहुंचकर फ़तेह हासिल की है।

Gaya News: 67 वीं बीपीएससी में सफल छात्रों का गया स्थित बिपार्ड में प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें 25 प्रशिक्षु अफसरों ने मात्र 8 दिन में देश के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी कंचनजंघा पर पहुंचकर देश की शान तिरंगा को फहराकर इतिहास रच दिया है। इनके द्वारा कंचनजंघा की यह यात्रा 10 अप्रैल से शुरू की गई थी।

गया से रवाना हुई टीम

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, कंचनजंघा पर फतेह हासिल करने का उक्त कार्य PTI एक्स आर्मी मैन छोटे लाल के नेतृत्व में टीम गया से रवाना हुई थी। इस टीम में शामिल प्रशांत, अल्पिका और राजन ने मिडिया टीम को बताया की इसके लिए पहले से तैयारी करवाई जा रही थी। जिसके तहत प्रतिदिन 15 किलोमीटर की दौड़, कई तरह के व्यायाम और ब्रह्मयोनी पहाड़ पर 10 किलोग्राम का पिट्ठू लेकर चढ़ाना होता था।

10 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा

मिली जानकारी के अनुसरा, बता दें कि कंचनजंघा की यह यात्रा 10 अप्रैल से शुरू हुई। टीम के सभी सदस्यों ने 15100 फीट की दूरी को आठ में दिनों में पूरा किया। आगे बताया कि यात्रा के दौरान सुबह 12 बजे से रात 12 बजे तक पर्वत पर चढ़ाई की जाती थी। माइनस 13 डि.सें. में सभी अधिकारी हौसले को बुलंद करते हुए अपना लक्ष्य को पूरा किया और कंचनजंघा पर तिरंगा फहराकर एक इतिहास रचा है।

यात्रा के दौरान टीम में शामिल

बताया जा रहा है कि अपने लक्ष्य हासिल करके पूरी टीम ख़ुशी मना रही है। इनकी टीम में अभिसर कुमार, अल्पिका सिंह,अनुराधा किरण,आलोक कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार सिंह, जय गोपाल नाथ सरकार, जय कृष्णा यादव, कामना कुमारी, कैलाश कुमार, मुकेश कुमार राज, पंकज कुमार, प्रेम शंकर, प्रिया भारती, सुमन कुमारी, सतेंद्र कुमार माझी, पप्पू कुमार प्रशांत कुमार, राजन कुमार, शालू कुमारी, साक्षी मिश्रा, शशि कुमार, विकास कुमार और विवेक आर्या शामिल थे।

Leave a comment