Delhi Assembly: वित्त मंत्री आतिशी ने सदन में पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, 4 मार्च को पेश किया जायेगा दिल्ली सरकार का बजट

Delhi Assembly:  वित्त मंत्री आतिशी ने सदन में पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, 4 मार्च को पेश किया जायेगा दिल्ली सरकार का बजट
Last Updated: 14 मार्च 2024

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने आज यानि शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण (2023-2024) प्रस्तुत किया। आतिशी ने कहा, ये आर्थिक सर्वे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। वहीं दिल्ली सरकार का राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। हर साल की तरह लगातार दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में ही रहा है।

New Delhi: आज दिल्ली विधानसभा में वित्त मंत्री आतिशी ने आर्थिक सर्वेक्षण (2023-24) पेश किया। वहीं अब 4 मार्च (सोमवार) को दिल्ली का बजट पेश होगा। और साथ ही बजट सत्र की अवधि को 8 मार्च तक बढ़ा दिया गया है, इससे पहले यहं 2 मार्च तक के लिए बढ़ाया था।

वित्त मंत्री की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

दिल्ली वित्त मंत्री आतिशी ने आर्थिक ब्यौरा देते हुए कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2023-24 की मौजूदा कीमतों पर दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GDP) में सालाना आधार पर 9.17 प्रतिशत बढ़कर 11,07,746 करोड़ रुपये रहने की संभावना आतिशी ने व्यक्त किया।

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 22 % बढ़ी है जो वर्ष 2021-22 के 3,76,217 रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 4,61,910 रुपये हुई। और जनवरी-दिसंबर 2023 में दिल्ली की मुद्रास्फीति दर 2.81% थी जबकि इसी अवधि में राष्ट्रीय मुद्रास्फीति दर 5.65% थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली का राजकोषीय अधिशेष भी बढ़ा है जैसे वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 14,457 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2021-22 में यह 3,270 करोड़ रुपये ही था। आतिशी ने कहा कि इनके आलावा, दिल्ली मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य, पानी, शिक्षा, महिलाओं के लिए बस यात्रा और बुजुर्गो के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधा देती है ऐसे में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार देश में राजस्व अधिशेष वाली इकलौती सरकार है।

दिल्ली बजट प्रस्तुत 4 मार्च को

वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण (2023-24) प्रस्तुत करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार 4 मार्च, सोमवार को अपना बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। यह 19 फरवरी तक आने वाला था लेकिन,किसी वजह से इसकी डेट बढ़ा दी गई थी। बताया कि इस बार दिल्ली के बजट में 2047 तक की कार्ययोजना शामिल की गई है।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News