होली के दिन ड्राई-डे घोषित होने के बाद भी शराब की दुकानों पर पुरे दिन भारी भीड़ लगी हुई थी. नतीजा यह निकला की शराबी 80 करोड़ की शराब एक दिन में गटक गए. राज्य में सर्वाधिक शराब की बिक्री 23, 24 और 25 मार्च को हुई हैं।
रांची: राज्य में होली के पर्व पर इस साल लोग लगभग 80 करोड़ रुपये की शराब को पी गए। सर्वाधिक शराब 24 मार्च को 45.56 करोड़ की बेचीं गई। क्योंकि 25 मार्च को होली के पावन त्योहार के उपलक्ष पर ड्राइ-डे घोषित था। तथा होली 26 मार्च को होने के कारण इस दिन 22.97 करोड़ रूपये की शराब की बिक्री हुई हैं। पुरे राज्य में १ मार्च से २६ मार्च तक शराब की बिक्री देखे तो लोगों ने 348 करोड़ 95 लाख 86 हजार 890 रूपये की शराब को गटक लिया।
किस तारीख को कितने की हुई शराब बिक्री
जिला | 24 मार्च की बिक्री रूपये में |
26 मार्च की बिक्री रूपये में |
चतरा | 1956280 | 10230230 |
हजारीबाग | 40206745 | 12500295 |
लातेहार | 6021535 | 4832500 |
गोड्डा | 10308520 | 7764445 |
प. सिंहभूम | 12976700 | 7451600 |
दुमका | 8826620 | 7534625 |
पाकुड़ | 3098190 | 3095420 |
खूंटी | 5013900 | 3167295 |
कोडरमा | 20468740 | 8687005 |
साबिगंज | 8518865 | 6040380 |
जामताड़ा | 3476145 | 2425970 |
लोहरदगा | 2835910 | 2188075 |
गुमला | 4921875 | 3901970 |
रांची | 83061690 | 40176716 |
रामगढ़ | 21336070 | 11081430 |
सरायकेला | 17348020 | 10276775 |
गढ़वा | 6364530 | - |
पू. सिंहभूम | 50344840 | 17188740 |
सिमडेगा | 3761120 | 3098145 |
धनबाद | 58276255 | 24629475 |
गिरिडीह | 21676895 | 16763000 |
बोकारो | 34020261 | 10239070 |
देवघर | 16885605 | 11787340 |
पलामू | 17259649 | 13714055 |
कुल | 476568960 | 238774556 |
उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग ने दिया लक्ष्य
Subkuz.com की जानकारी के अनुसार उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग वर्तमान में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के पूरा होने में २ दिन शेष है. विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में शराब विक्रेताओं को 2360 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य दिया गया है। बताया कि 26 मार्च 2024 तक 2282.25 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को प्राप्त हो चुका है। वित्तीय वर्ष के समापन में अभी 2 दिन बाकि है। ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि बहुत जल्द यह राजस्व लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।