Independence Day 2024: तिरंगे के साथ ले अपनी सेल्फी, आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करके पाएं 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट, पढ़ें पूरी जानकारी

Independence Day 2024: तिरंगे के साथ ले अपनी सेल्फी, आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करके पाएं 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट, पढ़ें पूरी जानकारी
Last Updated: 14 अगस्त 2024

तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर आप भी 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। यह सर्टिफिकेट भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। दरअसल, 'हर घर तिरंगा' अभियान का तीसरा चरण 9 अगस्त से शुरू हो चुका है और यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।

टेक्नोलॉजी न्यूज़: हर घर तिरंगा  अभियान का तीसरा चरण 9 अगस्त 2024 से प्रारंभ हो चुका है और यह 15 अगस्त तक जारी रहेगा। यह भारत सरकार की पहल देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए एकत्रित करना है। यह इस अभियान को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2022 में पहली बार शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत, भारत सरकार नागरिकों को प्रोत्साहित कर रही है कि वे अपने हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाएं।

ऐसे प्राप्त करें 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट 

हर भारतीय नागरिक संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जा रहे 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकता है। यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन ही हासिल किया जा सकता है। इसके लिए आपको तिरंगे के साथ अपनी एक सेल्फी अपलोड करनी होगी।

* सबसे पहले आपको भारत सरकार की हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट (https://harghartiranga.com/) पर जाना होगा।

* इसके बाद, "Upload Selfie" पर क्लिक करें।

* दिखाई दें रहे ऑप्शन में अब आपको अपने नाम, मोबाइल नंबर और देश-राज्य की जानकारी भरनी होगी।

* फिर तिरंगे के साथ अपनी एक फोटो क्लिक करें।

* अब इस फोटो को वेबसाइट पर अपलोड कर दें।

* जैसे ही आप फोटो अपलोड कर लेते हैं, "I authorize the use of my picture on the portal" को पढ़कर सबमिट करें।

* अंत में, "generate certificate" ऑप्शन पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट प्राप्त करें।

* यह सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के साथ-साथ साझा भी किया जा सकता हैं।

तिरंगे के इस्तेमाल, प्रदर्शन और फहराने का तरीका

* तिरंगे में केसरिया पट्टी सबसे ऊपर, उसके बाद बीच में सफेद और नीचे हरा रंग होना चाहिए।

* तिरंगे को कभी भी उल्टा नहीं फहराया जाना चाहिए।

* हमेशा अच्छी स्थिति वाले ध्वज का इस्तेमाल करें; फटे या क्षतिग्रस्त ध्वज को नहीं फहराया जाना चाहिए।

* प्रदर्शन प्रोटोकॉल- ध्वज को हमेशा सीधा रखना चाहिए और कभी भी झुका हुआ नहीं होना चाहिए।

* ध्वज को सजावट या पोशाक, वर्दी या सहायक वस्तु के हिस्से के रूप में उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

* ध्वज का आकार हमेशा 3:2 अनुपात में होना चाहिए।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News