Jharkhand Crime: स्वामी अग्निवेश के साथ की गई मारपीट के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी हुए बरी, पाकुड़ की अदालत ने सुनाया सही फैसला, जानें क्या था मामला?

Jharkhand Crime: स्वामी अग्निवेश के साथ की गई मारपीट के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी हुए बरी, पाकुड़ की अदालत ने सुनाया सही फैसला, जानें क्या था मामला?
Last Updated: 08 जून 2024

बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक राज्य सभा के पूर्व सदस्य स्वामी अग्निवेश की पिटाई के मामले में गिरफ्तार किये गए सभी 11 लोगों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सबूत नहीं मिलने के कारण उन्हें बरी कर दिया। यह घटना 17 जुलाई 2018 को घटित हुई थी।

पाकुड़: बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक राज्य सभा के पूर्व सदस्य स्वामी अग्निवेश महाराज की पिटाई करने के मामले में नामजद मुख्य आरोपित अनंत कुमार तिवारी सहित सभी 10 व्यक्तियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सबूत मिलने के कारण बरी कर दिया है। अदालत का यह फैसला गुरुवार शाम को आया। Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक यह घटना 17 जुलाई 2018 की थी। इस मामले में नगर थाना में मामला संख्या 142/18 दर्ज किया गया था।

ये लोग हुए बरी

जानकारी के मुताबिक मारपीट के मामले में मुख्य आरोपित अनंत कुमार तिवारी के अलावा तत्कालीन जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बलराम कुमार दुबे, युवा मोर्चा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार मिश्रा, बजरंग दल के संदीप कुमार मंडल, भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार प्रसाद, शिवकुमार साह ,बादल कुमार मंडल, राहुल कुमार तिवारी, तुहिन कांति शुक्ला, गोपी कुमार दुबे और शिवम कुमार भगत के खिलाफ मामला चलाया गया था। इस मामले में पैरवी कर रहे अधिवक्ता विश्वजीत कुमार मिश्रा ने रिहाई का जजमेंट मिलने पर प्रसन्नता जताई है और कहां कि सत्य कभी पराजीत नहीं हो सकता हैं।

क्या था पूरा मामला

Subkuz.com ने जानकारी के आधार पर बताया कि बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक राज्य सभा के पूर्व सदस्य स्वामी अग्निवेश महाराज की 17 जुलाई 2018 दिन के लगभग एक-दो बजे पाकुड़ के मुस्कान पैलेस होटल के सामने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिना कुछ बोले पिटाई कर दी थी। कार्यकर्ता पाकिस्तान ईसाई मिशनरी के दलाल स्वामी को भगाओं के नारे लगा रहे थे। उस समय स्वामी अग्निवेश लिट्टीपाड़ा में पहाड़िया हिल एसेंबली के दामिन दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। पिटाई के बाद स्वामी अग्निवेश जमीन पर गिर गए थे। उसके बाद कुछ समर्थकों ने किसी तरह अग्निवेश को वहां से बाहर निकाला और होटल के अंदर पहुंचाया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. समरूल कुमार ने स्वामी जी का उपचार किया था।

 

 

Leave a comment