Lok Sabha Election 2024: डिंपल को टक्कर देने चुनाव मैदान में उतरे योगी के मंत्री, कहां - अभी मुलायम सिंह यादव की राख ठंडी भी नहीं हुई कि...

Lok Sabha Election 2024: डिंपल को टक्कर देने चुनाव मैदान में उतरे योगी के मंत्री, कहां - अभी मुलायम सिंह यादव की राख ठंडी भी नहीं हुई कि...
Last Updated: 12 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी के नेता जयवीर कुमार सिंह ने एक सभा के दौरान सवाल दागते हुए जानत से पूछा कि डिंपल ने चुनाव जीतने के बाद मैनपुरी की जनता के लिए क्या योजनाएं लेकर आईं और क्या काम किया? दूसरी तरफ मोदी जी का गुणगान किया।

फिरोजाबाद: मैनपुरी में चुनाव प्रचार करने के लिए गए सिरसागंज के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर कुमार सिंह ने Subkuz.com के पत्रकार से कहां कि मैनपुरी में चुनाव जीतना कोई बड़ी चुनौती नही हैं। वहां पर इस साल सूखा खत्म होगा और भाजपा का कमल खिलेगा। कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए कहां की अपने दम पर भगवा लहराएंगे। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सात साल के कार्यकाल गुणगान करते हुए उनके विकास कार्यो को बताया हैं।

2019 में मुलायम सिंह 90 हजार वोटों से जीतें

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में नेताजी मुलायम सिंह ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 90 हजार वोटों से मात दी थी। उनका आकस्मिक निधन होने के बाद उनकी चिता की राख ठंडी भी नहीं हुई कि वहां पर उपचुनाव कर दिया गया। नेताजी को श्रद्धांजलि स्वरूप डिंपल कुमारी यादव को मैनपुरी की जनता ने अपना सांसद चुन लिया, लेकिन अब समय बदल गया है और उनको कड़ी टक्कर मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी के नेता जयवीर कुमार सिंह डिंपल पर सवाल दागते हुए जनता से पूछा कि डिंपल ने चुनाव जीतने के बाद मैनपुरी की जनता के लिए क्या काम किया और क्या योजनाएं लेकर आईं? दूसरी तरफ केंद्र सर्कार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ के सात साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यो और उनके द्वारा चलाई जा यही योजनाओं के बारे में बताया। उनकी सरकार ने गुंडे, अराजकता और लफंगों पर विराम लगाकर कानून का राज स्थापित किया है।

Leave a comment