Lok Sabha Election 2024: लद्दाख में BJP का जलवा तो कांग्रेस दिख रही बेदम, ताशी के प्रचार का केंद्रीय मंत्री ने उठाया जिम्मा, पढ़ें पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: लद्दाख में BJP का जलवा तो कांग्रेस दिख रही बेदम, ताशी के प्रचार का केंद्रीय मंत्री ने उठाया जिम्मा, पढ़ें पूरी खबर
Last Updated: 11 मई 2024

लद्दाख में लोकसभा 2024 के लिए मतदान 20 मई को होंगे। ऐसे में पार्टियां पुरे जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। लेकिन यहां पर कांग्रेस काफी ज्यादा सुस्त नजर आ रही है, क्योकि भाजपा ने अपना दबदबा बनाया हुआ हैं।

जम्मू: लद्दाख लोकसभा सीट पर मतदान के लिए प्रत्याशियों के पास अब केवल 10 दिन ही शेष रहे  हैं। चुनाव प्रचार में गर्मी के मौसम में और गर्माहट लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी मुस्तैद नजर आ रही है, लेकिन कांग्रेस के खेमे में मायूसी छाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ताशी ग्यालसन के समर्थन में स्टार प्रचार करने के लिए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लेह में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करके उम्मीदवार का समर्थन किया। 12 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख में चुनावी रैली का आयोजन करेंगे। प्रदेश भाजपा की पूरी कोशिश रहेगी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या केंद्रीय मंत्री अमित शाह में से एक की रैली यहां करवाई जाएं।

प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्रियों का आना तय

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के बाद अन्य केंद्रीय मंत्रियों का आना भी लगभग तय मन जा रहा है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अन्य बड़े नेता कारगिल में रहकर शिया समुदाय के लोगों को अपनी ओर शामिल करने के लिए एक के बाद एक बैठकें कर रहे हैं। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व एमएलसी (मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव असेंबली) विक्रम सिंह रंधावा ने लखनऊ से आए भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सईद खान हबीब हैदर के साथ भाजपा की कारगिल जिला इकाई से बैठक में चुनावी चर्चा की। इसमें जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के अध्यक्ष व भाजपा नेता हाजी खान इनायत अली भी मौजूद थे।

प्रचार में लद्दाख के इन मुद्दों को दी वरीयता

जानकारी के मुताबिक लद्दाख लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रिगजिन जोरा के नेतृत्व में चुनाव प्रचार कर रही है। पार्टी उम्मीदवार सेरिंग खान नामग्याल ने लद्दाख को राज्य बनाने, संविधान की छठी अनुसूची को प्रभावी रूप देने, जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर लद्दाख में भी विधानसभा बनाने की मांगों को पूरा करने का वादा करने के नाम पर लेह में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहां कि भाजपा ने लद्दाख के लोगों से जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं कर पाई है। यही कारण है कि इस बार के चुनाव में लोगों ने कांग्रेस से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। भाजपा सरकार अब जनता को और ज्यादा गुमराह नहीं कर सकती हैं।

Leave a comment
 

Latest News