Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार, देखें पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार, देखें पूरी खबर
Last Updated: 03 मई 2024

 हरियाणा में मतदान 25 मई को छठे चरण में होंगे। यहां पर नामांकन प्रक्रिया छह मई तक चलेगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नजदीक आते-आते राजनीति का तापमान भी बढ़ गया है। अब इस तापमान के और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के सीएम नायब कुमार सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के अलावा प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री अनिल कुमार विज का नाम भी शामिल हैं।

पीएम मोदी और सीएम योगी करेंगे रैली

भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक सूची में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन कुमार गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब कुमार सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम श्री भजनलाल शर्मा, एमपी सीएम मोहन कुमार यादव, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और पूर्व गृहमंत्री अनिल कुमार विज आदि नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी और यूपी के सीएम योगी जी प्रचार के दौरान धुआंधार रैली भी करेंगे।

भाजपा की सूची में शामिल 40 दिग्गज नेता

भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक सूचि में 40 दिग्गज नेताओ को स्थान दिया गया है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय स्तर के मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश के मंत्री, पूर्व मंत्रियों को भी जगह दी गई हैं।

कांग्रेस की कमान दिग्गजों के हाथ में

Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी होने से पहले पार्टी की कमान मुख्यमंत्री नायब कुमार सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संभाल राखी थी। जबकि कांग्रेस पार्टी का भार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र कुमार सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान सिंह के कंदो पर हैं। जजपा (जननायक जनता पार्टी ) के प्रचार अभियान की कमान डा. अजय कुमार चौटाला, दुष्यंत कुमार चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला के कंधों पर हैं।

Leave a comment