लुधियान: पंजाब में 'आप' सरकार की नई पहल, जिले में लगेगा शिकायत निवारण कैंप

लुधियान: पंजाब में 'आप' सरकार की नई पहल, जिले में लगेगा शिकायत निवारण कैंप
Last Updated: 06 फरवरी 2024

लुधियान: पंजाब में 'आप' सरकार की नई पहल, जिले में लगेगा शिकायत निवारण कैंप 

पंजाब सरकार द्वारा "आप की सरकार, आप के द्व्रार" अभियान के तहत लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। उनकी शिकायतों का निवारण उनके मूल स्थान पर ही हल कर दिया जाएगा। बताया है कि 6 फरवरी के बाद जिले के सात तहसीलों (sub division) में आप सरकार द्वारा प्रतिदिन शिकायत निवारण कैंप लगाए जाएंगे।

Subkuz.com को प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार की इस नई पहल के तहत लोगों तक पहुंचने के लिए जिले के हर गांव और नगर निगम के वार्डों में शिविर का आयोजन किया जाएगा लगाए, जहां लोगों की समस्याओं को जानकर मौके पर ही हल करने और तुरंत सेवा वितरण सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

शिविर में होगा समस्याओं का निवारण

Subkuz.com को शिविर की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि 'आप' सरकार द्वारा जिले में शिकायत निवारण शिविरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने कहां कि लोगों की संतुष्टि के लिए नोडल अधिकारी और एक समर्पित टीम नियुक्त करके हर मुद्दे या शिकायत का मौके पर ही निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहां कि प्रशासन प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी से सेवाएं अधिक प्रतिक्रियाशील (Reactive) और पारदर्शी (Transparent) बनेगी।

साक्षी साहनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के "आप की सरकार, आप के द्व्रार" अभियान के तहत सरकार लोगों तक पहुंचकर उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहां कि विशेष शिकायत निवारण शिविर लुधियाना जिले के सभी गांवों और नगर निगमों के वार्डों में प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहां कि इन शिविरों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक घोषणाएं की जा रही हैं।

बताया गया है कि शिविर के दौरान राजस्व विभाग, सेवा केंद्र, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास, कृषि और किसान कल्याण, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और स्वच्छता, पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Punjab State Power Corporation Limited-PSPCL), ग्रामीण विकास, पंचायत, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

Leave a comment