Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?
Last Updated: 24 जून 2024

महाराष्ट्र की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में हलचल पैदा हो गई है। भाजपा को बड़ा झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांत पाटिल ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया।

नांदेड़: लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के खराब प्रदर्शन से नाराज होकर कुछ दिनों के बाद ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांत पाटिल ने शनिवार (२२ जून) को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद Subkuz.com के पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां कि मैंने पिछले 10 वर्षों में पार्टी में रहकर बहुत कुछ सीखा है। मैं पार्टी का बहुत आभारी हूं। पाटिल ने चार बार सांसद और एक बार विधायक के रूप में हिंगोली-नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी लेकिन सीट बंटवारे के दौरान हिंगोली सीट एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दे दी गई।

हिंगोली-नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र से 5 बार लडे चुनाव - पाटिल

आम चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें हदगांव हिमायतनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी थी। शिवसेना हिंगोली सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट से बुरी तरह से हार गई थी। सूर्यकांत पाटिल ने चार बार सांसद और एक बार विधायक के रूप में हिंगोली-नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। पाटिल संप्रग सरकार के दौरान ग्रामीण विकास और संसदीय मामलों की राज्य मंत्री भी रह चुकी थीं।

टिकट मिलने से हुई नाराज

शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) से नाता तोड़ने के बाद साल 2014 में भारतीय जनता का दामन थामने के बाद सूर्यकांत पाटिल ने मराठवाड़ा के हिंगोली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दी। टिकट मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। सीट बंटवारे के दौरान हिंगोली सीट एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दी गई थी। लेकिन आम चुनावों के दौरान भाजपा ने उन्हें हदगांव हिमायतनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी सौंप दी थी। लेकिन शिवसेना हिंगोली सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट से बुरी तरह से हार गई थी। 

Leave a comment