Maharastra News: इंडियन नेवी को मिली कामयाबी, सोमालिया तट से पकड़कर भारत लाए गए 9 समुंद्री लुटेरे, मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

Maharastra News: इंडियन नेवी को मिली कामयाबी, सोमालिया तट से पकड़कर भारत लाए गए 9 समुंद्री लुटेरे, मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट
Last Updated: 04 अप्रैल 2024

भारतीय नौसेना ने कार्रवाई करते हुए 29 मार्च को सोमालिया के पूर्व में समुद्री डकैती रोधी अभियान को सफल बनाया और समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ समुद्री लुटेरों को पकड़कर भारत लाया गया।

मुंबई: सोमालिया तट से एक नाव में सवार 23 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को किडनेप करने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने 9 समुद्री लुटेरों को बुधवार (३ मार्च)  को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। भारतीय नौसेना के आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा जहाजों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन सभी लुटेरों को अपने जाल में फंसा लिया था। एक अधिकारी ने Subkuz.com को जानकारी देते हुए बताया कि  एफवी अल कंबर और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे, उन्हें सही सलामत वापस ले आए। इन नागरिकों को 29 मार्च को बंधक बनाया गया था।

सभी लुटेरों को पकड़ा पुलिस ने

भारतीय नौसेना ने मीडिया को बताया कि 29 मार्च को सोमालिया के तट पर हुई डकैती की घटना में एफवी अल कंबर और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों बंदी बना लिया गया था. भारतीय नौसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी नागरिकों को सही सलामत बचाया गया। इसके अलावा समुद्री डकैती में शामिल नौ समुद्री लुटेरों को भी अपनी हिरासत में ले लिया। आईएनएस त्रिशूल जहाज आरोपियों को लेकर गुरवार को मुंबई पहुंचा और आगे की कार्रवाई के लिए इन सभी अपराधियों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया हैं।

Leave a comment