MP News: महाकाल मंदिर में रंग पंचमी पर गुलाल प्रतिबंध, महाकाल को केसरयुक्त जल किया गया अर्पण

MP News: महाकाल मंदिर में रंग पंचमी पर गुलाल प्रतिबंध, महाकाल को केसरयुक्त जल किया गया अर्पण
Last Updated: 01 अप्रैल 2024

महाकाल मंदिर में होली के दिन भस्म आरती के दौरान लगी आग के कारण आज महाकाल मंदिर में रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया। महाकाल मंदिर प्रशासन ने रंगपंचमी पर पुजारी पुरोहित और भक्तों के होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Mahakal Temple, Ujjain: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज (30 मार्च) रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा रंग-गुलाल पर प्रतिबंध लगाने के बाद पुजारियों ने सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में भगवान महाकाल को एक केसरयुक्त और टेसू के फूलों से बने जल से भरा लोटा अर्पित किया। गुलाल पर प्रतिबंध के कारन रंगों का इस्तेमाल नहीं किया गया।        

 रंग-पंचमी पर गुलाल का नहीं हुआ प्रयोग

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, MP महाकाल मंदिर में होली के दिन भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लगने के कारण पुजारी सहित कई श्रद्धालु झुलस गए थे। इस दौरान आज महाकाल मंदिर में रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया। लेकिन इसमें रंग-गुलाल का प्रयोग नहीं किया गया। इस मंदिर में प्रशासन ने रंगपंचमी पर पुजारी, पुरोहित और भक्तों को होली खेलने से मना कर दिया था।

महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह का आयोजन

मंदिर की परंपरा अनुसार, आज (30 मार्च) शाम महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति के अनुसार, रंगपंचमी पर्व की परंपरा निभाने के लिए महाकाल मंदिर समिति ने पुजारियों और पुरोहितों को एक लोटा रंग उपलब्ध कराया जिसमें केसर और टेसू के फूलों का उपयोग किया गया है I

Leave a comment
 

Latest Columbus News