Nazul Bhoomi Bill: अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहां - 'बीजेपी घर-परिवार के खिलाफ हैं', केंद्र सरकार देश में लागू करें नजूल विधेयक

Nazul Bhoomi Bill: अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहां - 'बीजेपी घर-परिवार के खिलाफ हैं', केंद्र सरकार देश में लागू करें नजूल विधेयक
Last Updated: 03 अगस्त 2024

Nazul Bhoomi Bill: अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहां - 'बीजेपी घर-परिवार के खिलाफ हैं', केंद्र सरकार देश में लागू करें नजूल विधेयक

नजूल भूमि संपत्ति विधेयक-2024 को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आक्रामक रवैया दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। अखिलेश ने  भाजपा को चुनौती देते हुए कहां कि यदि हिम्मत है तो इस बिल को पूरे देश में लागू करके दिखाएं।

लखनऊ: विधानसभा में पारित हुए नजूल भूमि संपत्ति विधेयक-2024 को लेकर शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच जमकर बहस हुई. अखिलेश ने आक्रामक रूप में भाजपा पर हमलावर करते हुए एक्स पर लिखा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि उनका ये फैसला बिल्कुल सही है, तो हम चुनौती देते है कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो इस बिल को पूरे देश में लागू करके दिखाएं क्योंकि नजूल भूमि यूपी में ही नहीं, पूरे देश में भी हैं।

बता दें इस विधेयक को लेकर पहले भी एनडीए में शामिल दल 'अपना दल एस' की अनुप्रिया पटेल और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत कुमार चौधरी भी अपनी आपत्ति जता चुके हैं। जानकारी के मुताबिक उच्च सदन की प्रवर समिति के पास विमर्श के लिए भेजे गए नजूल भूमि संपत्ति विधेयक को लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया।इस वीडियों में एक परिवार नजूल भूमि संपत्ति विधेयक-2024 के लागू होने के बाद खुद के घर से बेघर होने की बात कर रहा हैं।

भाजपा लोगों को करना चाहती हैं बेघर - अखिलेश

अखिलेश ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि नजूल भूमि संपत्ति विधेयक-2024 पूरी तरह से घर उजाड़ने वाला है क्योंकि जेसीबी हर घर पर नहीं चल सकती है। भारतीय जनता पार्टी घर-परिवार वालों के खिलाफ है। जनता को दुख देने में भाजपा की फितरत है। जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोज़गार के लिए दर-दर भटक रही है, और अब भाजपा उन लोगों का आशियाना भी छीनना चाहती हैं।

माना कि कुछ लोगों के पास दो घर का विकल्प है, पर हर व्यक्ति एक जैसा नहीं है। जनता पूछ रही है कि बसे बसाये घर को उजाड़कर भाजपा को क्या हासिल होने वाला है? क्या भू-माफ़ियाओं के लिए भाजपा ऐसा कर रही हैं? सपा और जनता की यहीं मांग है कि अमानवीयनजूल भूमि बिल को हमेशा के लिए वापस लिया जाए।

Leave a comment