Odisha Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस विधायक मनोजा मंजरी देवी ने आवेदन पत्र लिया वापस

Odisha Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस विधायक मनोजा मंजरी देवी ने आवेदन पत्र लिया वापस
Last Updated: 22 मार्च 2024

ओडिशा में आगामी चुनावो से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस विधायक तथा नीलगिरी रानी उम्म्मीदवार के रूप में मनोजा मंजरी देवी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है और उन्होने कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।

Odisha Loksbha Election 2024: आगामी चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक रही है, वैसे कांग्रेस प्रत्याशियों /उम्मीदवारों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। इसमें नीलगिरी रानी मनोजा मंजरी देवी के साथ युवा नेता आशीष पटनायक, पूर्व विधायक अक्षय आचार्य, तपन राउत, चित्तरंजन षडंगी प्रमुख टिकट के दौर में हैं। सभी अपने अपने क्षेत्र में लोगों का समर्थन हासिल करने के प्रयास में लगे थे साथ ही रानी भी प्रयास कर रही थी। इसी बीच बताया जा रहा है कि पूर्व कांग्रेस विधायक उम्म्मीदवार के रूप में मनोजा मंजरी देवी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।

चुनाव लड़ने की घोषणा की

मिली जानकारी के मुताबिक, 7 से 14 फरवरी के बीच मंजरी देवी के साथ लगभग 20 लोगों ने नीलगिरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनने के लिए अपना मत रखा और कांग्रेस पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन किया था। हालांकि चुनाव की तारीख के एलान होने के बाद अचानक मनोजा मंजरी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर सभी को चौंका दिया है। इसके दौरान उन्होंने अपना आवेदन पत्र वापस लेने के साथ ही एक पत्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को लिखा है।

क्यों लिया चुनाव लड़ने का फैसला

रानी मनोजा मंजरी के इस फैसले से राजनीती हलचल हो गई है। रानी ने अपनी प्रतक्रिया में कहा कि - उन्होंने अपने निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जिसे भी टिकट मिलेगी, वे उसका पूरा समर्थन करेंगी। नीलगिरी की जनता एवं महिलाओं की समस्या को लेकर लड़ती रही और आगे भी उनका हमेशा साथ देने को कहा है। 

2019 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा

मनोजा मंजरी देवी ने नीलगिरी विधानसभा सीट से 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 12 हजार से अधिक वोट मिले थे।  वह बीजेपी एवं बीजद उम्मीदवार के बाद तीसरे नंबर पर रही थी। तब से वो नीलगिरी की जनता के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रही। साथ ही उनके अधिकारों को सुविधाओं के लिए आवाज उठाई।

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News