Team India Victory Parade Mumbai: T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की मुंबई में आज विजय परेड, सुरक्षा को लेकर किये कड़े इंतजाम

Team India Victory Parade Mumbai: T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की मुंबई में आज विजय परेड, सुरक्षा को लेकर किये कड़े इंतजाम
Last Updated: 10 जुलाई 2024

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के गुरुवार शाम को मुंबई में होने वाले 'रोड शो' के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गुरुवार (4 जुलाई) सुबह भारत वापसी वाली विश्व चैम्पियन टीम मुंबई में एक खुली बस में परेड में हिस्सा लेगी, जिसके बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।

Mumbai News:  मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के गुरुवार (4 जुलाई) शाम को मुंबई में होने वाले रोड शो के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि वहीं खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैन्सों के एकत्रित होने की संभावना है। 

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि टीम इंडिया का दिल्ली के होटल ITC मौर्या में भव्य स्वागत किया गया। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जितने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का आज मुंबई में भी भव्य स्वागत किया जाएगा। दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद, विक्ट्री परेड के लिए भारतीय टीम मुंबई के लिए रवाना होगी।

मुंबई में विक्ट्री परेड

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार यानि आज सुबह देश वापसी वाली विश्व चैम्पियन भारतीय टीम एक खुली बस में रोड शो में हिस्सा लेगी, जिसके बाद उनके लिए दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

इसी दौरान बुधवार (3 जुलाई) को जानकारी देते हुए बताया कि आज मुंबई में यह विजय जुलूस नरीमन प्वाइंट से शुरू करके वानखेड़े स्टेडियम निकला जायेगा। जो शाम 5 - 7 बजे के बीच निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है इसलिए, किसी भी प्रकार की अहिंसक घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन अत्यधिक सावधानी बरत रहा है। 

सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि मुंबई स्थित नरीमन प्वाइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया स्पेशल फ्लाइट से बारबाडोस से भारत लौट आई। इसी बीच लगातार बूंदाबादी के चलते नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया और इस दौरान वहां भी उनको लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

टीम को किया जाएगा सम्मानित

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम के शेड्यूल के मुताबिक बताया, ‘टीम 4 जुलाई की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां एक समारोह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘नरीमन प्वाइंट से एक खुली बस में रोड शो शुरू किया जाएगा और इसके बाद सभी खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करेंगे भी किया जाएगा।'

बता दें कि शनिवार को टीम इंडिया ने देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया, जिससे ICC ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ। भारत ने इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 जीती थी

 

 

Leave a comment