Tirupati Balaji Laddu Row: तिरुपति लड्डू विवाद के बाद बालाजी मंदिर में शुद्धिकरण प्रक्रिया शुरू, आज महाशांति होम का किया आयोजन

Tirupati Balaji Laddu Row: तिरुपति लड्डू विवाद के बाद बालाजी मंदिर में शुद्धिकरण प्रक्रिया शुरू, आज महाशांति होम का किया आयोजन
Last Updated: 3 घंटा पहले

 

आज सोमवार को टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) ने लड्डू प्रसादम विवाद के मद्देनजर एक महा शांतिहोम का आयोजन किया है। इस अवसर पर टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी शमाला राव और अन्य बोर्ड के अधिकारी पुजारियों के साथ होम में शामिल हुए। लड्डू विवाद के कारण मंदिर पर कई सवाल उठ रहे हैं।

Tirupati: भारत के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलावटी लड्डू के विवाद ने अब तक शांत नहीं हुआ है। इस मामले में लगातार नए तथ्य सामने रहे हैं, जिससे देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बीच, आज सोमवार को टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) ने इस विवाद के मद्देनजर एक महा शांतिहोम का आयोजन किया। इस समारोह में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी शमाला राव और अन्य बोर्ड के अधिकारी पुजारियों के साथ शामिल हुए। लड्डू विवाद ने मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं के बीच कई सवाल उठाए हैं, जिनका समाधान आवश्यक हो गया है।

मंदिर का किया गया शुद्धिकरण

तिरुपति मंदिर में हुई हलचल को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनमें से पहला, मंदिर में किसी भी अशुद्धि की सूचना मिलने पर उसका शुद्धिकरण किया जाएगा। दूसरा, इस मामले में छिपे तथ्यों की जांच के लिए आईजीपी स्तर पर जांच के आदेश जारी किए गए हैं। तीसरा, मंदिर की प्रबंधन समिति में केवल वही लोग रहेंगे, जिनकी भगवान के प्रति सच्ची आस्था होगी।

इसके अलावा, सभी मंदिरों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) विकसित की जाएगी, जिसका पालन सभी मंदिरों के लिए अनिवार्य होगा। ये निर्णय श्रद्धालुओं की आस्था को सुरक्षित रखने और मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

चार घंटे चला अनुष्ठान शुद्धिकरण

बालाजी मंदिर में कथित अपवित्रता के मामलों को सुधारने के लिए सोमवार को चार घंटे का शांति होम आयोजित किया गया। यह पंचगव्य प्रोक्षणा (अनुष्ठानात्मक शुद्धिकरण) का कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू होकर दस बजे तक चला। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के सूत्रों ने बताया कि इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को प्रसन्न करना और भक्तों की भलाई के साथ-साथ लड्डू प्रसादम की पवित्रता को बहाल करना है। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने इस अनुष्ठान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह श्रद्धालुओं की आस्था को पुनः स्थापित करेगा।

TTD ट्रस्ट द्वारा मंदिर की देखरेख

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) भारत में एक स्वतंत्र सरकारी ट्रस्ट है, जिसका प्रबंधन आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है। इसका मुख्यालय तिरुमाला, तिरुपति में स्थित है। टीटीडी मुख्य रूप से वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुमाला, जो सबसे अमीर और अधिक देखे जाने वाले धार्मिक केंद्रों में से एक है, के संचालन और वित्त की देखरेख करता है। आज सोमवार को टीटीडी ने महाशांति होम का आयोजन किया।

मंदिरों के प्रसाद को लेकर भी उठाए सवाल

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू के विवाद ने लाखों भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। मंदिर की विशेष मान्यता के कारण भक्तों की भावनाएं इससे प्रभावित हुई हैं। हाल ही में पशु का फैट मिलने की खबर ने अन्य मंदिरों के प्रसाद को लेकर भी सवाल उठाए हैं। भक्त अब यह जानना चाहते हैं कि मंदिरों में प्रसाद बनाने की व्यवस्था कितनी सुरक्षित और स्वच्छ है।

 

 

Leave a comment