लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन को झटका, कांग्रेस के RJD के तीन विधायक BJP में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन को झटका, कांग्रेस के RJD के तीन विधायक BJP में शामिल
Last Updated: 23 मार्च 2024

बिहार न्यूज़: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और RJD को बड़ा झटका लगा है। बिहार में मंगलवार(27 फरवरी) को RJD की एक महिला विधायक और कांग्रेस के 2 विधायकों ने NDA के पक्ष में हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। वहीं, RJD से संगीता देवी ने पाला बदल BJP में शामिल हो गई हैं।

इस मामले की अधिक जानकरी की प्रतीक्षा की जा रही है। बताया गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों का यह कदम बिहार महागठबंधन के लिए बड़ी सेंधमारी कर दी है।

विधानसभा पहुंचे विधायक : सम्राट चौधरी

subkuz.com की जानकारी के अनुसार, महागठबंधन से अलग होने वाले तीनों विधायकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये लुटेरे लोग है, पैसे के दम पर सत्ता हासिल करना चाहते थे।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 'जमीं के बदले नौकरी देने वालो के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। हमारी पार्टी के पास 128 विधायकों का बहुमत था, लेकिन महागठबंधन में उनके साथ पैसे और ताकत के बल पर खेल खेला गया। 

 JDU में शामिल RJD के 3 विधायक

जानकारी के मुताबिक, नीतीश सरकार (Nitish Kumar) के फ्लोर टेस्ट के दौरान RJD के तीन विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रह्वाद यादव ने पाला बदल लिया था। RJD का साथ छोड़ने वाले ये तीनों विधायक JDU संगठन में शामिल हो गए थे।

Leave a comment