CTI ने दी यूनुस सरकार को चेतावनी, कहा - 'चीन को सबक सिखाने के बाद, अब बांग्लादेश की बारी'

CTI ने दी यूनुस सरकार को चेतावनी, कहा - 'चीन को सबक सिखाने के बाद, अब बांग्लादेश की बारी'
अंतिम अपडेट: 09-12-2024

CTI का कहना है कि बांग्लादेश में पिछले 5-7 सालों में चीन ने हमारी सीमाओं पर सैनिकों के साथ दुस्साहस किया था। इसके बाद उपभोक्ताओं से लेकर व्यापारियों ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया था।

Bangaldesh News: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और अत्याचार की तस्वीरें सामने आ रही हैं। दिल्ली के व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर व्यापारी समाज में गुस्सा है। उनका मानना है कि सरकार को सख्त फैसले लेकर बांग्लादेश के ऊपर दबाव बनाना चाहिए और व्यापारिक संबंध खत्म करना चाहिए यदि यह स्थिति नहीं रुकती है।

बांग्लादेश को सबक सिखाने की मांग

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि 5-7 साल पहले चीन ने हमारे सैनिकों के संग सीमा पर दुस्साहस किया, जिसके बाद भारतीय उपभोक्ताओं और व्यापारियों ने चीनी सामान का बहिष्कार किया। अब स्थिति संतोषजनक है। बांग्लादेश को भी यही सबक सिखाना जरूरी है। बृजेश ने कहा कि 2023-24 में दोनों देशों के बीच 14 बिलियन डॉलर (करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये) का व्यापार हुआ था, और अगर स्थिति नहीं सुधरी तो दिल्ली और देश के व्यापारी बांग्लादेश से व्यापार खत्म कर देंगे।

व्यापार संबंध को लेकर दिया बयान 

सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में भारत-बांग्लादेश के बीच 1.18 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। भारत चावल, बिजली, कपड़ा और ऑटो पार्ट्स बांग्लादेश को निर्यात करता है। वहीं, भारत बांग्लादेश से हिलसा मछली, प्लास्टिक, सूती कपड़े और मानव निर्मित फाइबर आयात करता है।

लाजपत नगर मार्केट के अध्यक्ष कुलदीप अरोड़ा ने कहा कि बांग्लादेश की गारमेंट्स इंडस्ट्री पर काफी निर्भर है और यदि भारत सरकार सस्ती दरों पर भूमि प्रदान करे, तो यहां इंडस्ट्री लगाने की संभावनाएं बहुत हैं।

बांग्लादेश से व्यापारिक संबंध

सीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान बांग्लादेश को कपास धागा, पेट्रोलियम उत्पाद, अनाज, ऑर्गेनिक-इनऑर्गेनिक केमिकल निर्यात करता है। वहीं, हिंदुस्तान बांग्लादेश से सूती कपड़े, मानव निर्मित फाइबर, मसाले और जूट आयात करता है।

Leave a comment