Mosam Update Today: दिल्ली-NCR में गिरने लगा है रात-दिन का पारा, देश के अन्य हिस्सों में जारी हैं झमाझम बारिश, पढ़िए वेदर रिपोर्ट

Mosam Update Today: दिल्ली-NCR में गिरने लगा है रात-दिन का पारा, देश के अन्य हिस्सों में जारी हैं झमाझम बारिश, पढ़िए वेदर रिपोर्ट
Last Updated: 7 घंटा पहले

दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 10 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है, जिससे ठंड का यह अनुभव स्थायी हो सकता हैं।

मौसम: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, हालांकि लोग अभी भी पंखे चला रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, जिससे धूप का अनुभव अधिक होगा। स्काईमेट के अनुसार दिल्ली में सर्दियां धीरे-धीरे अपनी दस्तक दे रही हैं और दिवाली तक सुबह और शाम के समय लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो सकती है। इसके अलावा, अक्टूबर के अगले 7 से 10 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा।

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

बता दें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इन राज्यों में कोई भारी बारिश या तूफान की संभावना नहीं है, और तापमान सामान्य रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम सूखा और साफ रहने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, जिससे लोगों को सामान्य तापमान का अनुभव होगा।

आंध्र प्रदेश में हो रही बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने गुरुवार सुबह पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच के तट को पार कर लिया है, जिसके परिणामस्वरूप दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा इलाकों में भारी बारिश जारी है। इस भारी बारिश के कारण रायलसीमा क्षेत्र और नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर, पूर्वी गोदावरी, और विशाखापत्तनम के तटीय जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ हैं।

समुद्र में ऊंची लहरें उठने से विशाखापत्तनम, काकीनाडा, और डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिलों में तट के किनारे स्थिति गंभीर हो गई है. विशाखापत्तनम तट पर समुद्र की स्थिति खराब रही, और काकीनाडा के उप्पाडा में समुद्र अशांत रहा। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर घरों को नुकसान पहुंचा है और पेड़ व बिजली के खंभे भी उखड़ गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की योजना बनाई हैं।

आज कैसा रहेगा तापमान?

शहर          न्यूनतम तापमान  अधिकतम तापमान

दिल्ली              19                             35

नोएडा              19                             33

गाजियाबाद       20                              32

पटना               24                              33

लखनऊ           21                              34

जयपुर             22                              37

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News