17th International Award: पीएम मोदी को मिला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, नाइजीरिया में "द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर" से किया गया सम्मानित

17th International Award: पीएम मोदी को मिला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, नाइजीरिया में "द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर" से किया गया  सम्मानित
अंतिम अपडेट: 17-11-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया में 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नाइजीरिया ने उन्हें "द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर" (GCON) से सम्मानित करने का ऐलान किया हैं।

अबुजा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान "द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर" (GCON) से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में दिया जाएगा और यह किसी दूसरे देश से मिलने वाला उनका 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार होगा। नाइजीरिया का यह सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री मोदी दुनिया की दूसरी बड़ी हस्ती होंगे। इससे पहले, 1969 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को भी नाइजीरिया ने इस सम्मान से नवाजा था।

प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार उनके वैश्विक नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, और विकासात्मक पहलों में योगदान के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित किया हैं।

Leave a comment