3D AI अवतार बनाने का फीचर जल्द लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

Google Gemini में जल्द 3D AI Avatar और Chat Import फीचर आएंगे। जानें कैसे काम करेंगे ये टूल और कैसे बदलेंगे आपका चैटिंग व कंटेंट अनुभव।
3D AI अवतार बनाने का फीचर जल्द लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

गूगल अपने जेमिनी चैटबॉट में 3D AI अवतार बनाने और दूसरे चैटबॉट्स से चैट इंपोर्ट करने जैसे नए फीचर्स जोड़ने जा रहा है। Avatar नामक यह फीचर यूजर्स को पर्सनलाइज्ड डिजिटल अवतार बनाने और AI कंटेंट तेजी से क्रिएट करने में मदद करेगा। फिलहाल यह शुरुआती विकास चरण में है और बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

3D AI Avatars: गूगल जेमिनी चैटबॉट में नया 3D AI अवतार फीचर जल्द पेश होने वाला है, जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड डिजिटल अवतार बनाने की सुविधा देगा। इस फीचर का नाम Avatar रखा गया है और यह फिलहाल विकास के शुरुआती चरण में है। जेमिनी में यूजर्स ChatGPT और Claude जैसे अन्य चैटबॉट्स से अपनी पुरानी चैट्स भी इंपोर्ट कर सकेंगे। यह बदलाव चैट अनुभव को सरल और तेज बनाने के साथ-साथ डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाएगा।

3D अवतार कैसे काम करेगा

जेमिनी का अवतार फीचर कंटेंट क्रिएशन को आसान और पर्सनलाइज्ड बनाने में मदद करेगा। यूजर्स '@me' कमांड का इस्तेमाल करके किसी भी AI जनरेटेड फोटो में खुद को शामिल कर सकते हैं। इससे उन्हें बार-बार अपनी फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि यह फीचर Google Veo जैसे वीडियो मॉडल में भी उपलब्ध होगा या नहीं।

यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो सोशल मीडिया या डिजिटल कंटेंट के लिए जल्दी और व्यक्तिगत AI इमेज बनाना चाहते हैं। जेमिनी में अवतार बनाने के लिए गाइड और डिस्क्रिप्शन भी दिया जाएगा, जिससे शुरुआती यूजर्स आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकें।

3D AI अवतार बनाने का फीचर जल्द लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

दूसरे चैटबॉट्स से चैट इंपोर्ट

जेमिनी अब ChatGPT और Claude जैसे दूसरे AI चैटबॉट्स से चैट इंपोर्ट करने का ऑप्शन देगा। प्रक्रिया दो स्टेप में काम करेगी। पहले, यूजर को दूसरे चैटबॉट में एक प्रॉम्प्ट बनाना होगा, जो यूजर की व्यक्तिगत जानकारी और कॉन्टेक्स्ट डिटेल्स को निकाल लेगा।

फिर इस जानकारी को जेमिनी में पेस्ट किया जाएगा। इससे नए चैट सत्र में यूजर की सारी जानकारी मौजूद रहेगी और वे बिना शुरुआत से डेटा डालें, चैट को जारी रख सकेंगे। यह फीचर समय बचाने और यूजर अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

Leave a comment