7th Pay Commission Update: महंगाई भत्ता को लेकर बड़ा एलान, सरकार करेगी वृद्धि की घोषणा

केंद्र सरकार सभी केंद्रीय कर्मचारियों को साल में दो बार महंगाई भत्ता का लाभ प्रदान करती, सरकार ने चालू वर्ष के लिए महंगाई भत्ते का एक बार ऐलान कर दिया है

सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ता और डीआर (डियरनेस रिलीफ) में बदलाव करती है। जनवरी और जुलाई में इनकी दरों में संशोधन किया जाता है। इस वर्ष सरकार ने जनवरी के लिए महंगाई भत्ते में बदलाव किया है, और अब जुलाई के लिए कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि महंगाई भत्ते में वृद्धि कब तक संभव हो सकती है।

New Delhi: केंद्र सरकार सभी केंद्रीय कर्मचारियों को साल में दो बार महंगाई भत्ता का लाभ प्रदान करती है। हाल ही में, सरकार ने चालू वर्ष के लिए महंगाई भत्ते का एक बार ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों को जल्द ही फिर से महंगाई भत्ता के लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। बता दें कि सरकार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ाती है।

सरकार ने जनवरी में महंगाई भत्ते की वृद्धि (DA Hike) का ऐलान कर दिया था। अब अक्टूबर का महीना आ चुका है, लेकिन सरकार ने जुलाई के महंगाई भत्ते को बढ़ाने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। फिर भी, सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि दीवाली से पहले (Diwali 2024) सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि का ऐलान कर सकती है।

महंगाई भत्ता क्या है?

सरकारी कर्मचारियों की वेतन संरचना में बेसिक वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता (डीए) भी एक महत्वपूर्ण घटक होता है। वास्तव में, यह भत्ता सरकार द्वारा कर्मचारियों को महंगाई के प्रभाव से राहत प्रदान करने के लिए दिया जाता है। जहां सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलता है, वहीं पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) का लाभ उठाने को मिलता है। सरकार हर वर्ष जनवरी और जुलाई में डीए (DA) और डीआर (DR) में संशोधन करती है। यह संशोधन जीवन यापन की लागत के सूचकांक (कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स) के  आधार पर किया जाता है।

कैसे किया जाता महंगाई भत्ता का कैलकुलेट

7th Pay Commission Update: महंगाई भत्ता को लेकर बड़ा एलान, सरकार करेगी वृद्धि की घोषणा

सरकार महंगाई भत्ता का निर्धारण ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर करती है। यह इंडेक्स यह दर्शाता है कि वस्तुओं की कीमतें कितनी बढ़ रही हैं। यदि AICPI में वृद्धि होती है, तो सरकार महंगाई भत्ता बढ़ा देती है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए सभी केंद्रीय और राज्य कर्मचारी इसके बढ़ने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

महंगाई भत्ते में वृद्धि 

7th Pay Commission Update: महंगाई भत्ता को लेकर बड़ा एलान, सरकार करेगी वृद्धि की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। इसे इस प्रकार समझा जा सकता है कि यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद उनकी सैलरी में 540 रुपये से लेकर 720 रुपये तक की मासिक बढ़ोतरी हो सकती है। यदि सरकार 3 प्रतिशत का इजाफा करती है, तो कर्मचारी की सैलरी में 9540 रुपये की वृद्धि हो सकती है। वहीं, 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर महीने की सैलरी में 9720 रुपये की बढ़ोतरी संभव है।

Leave a comment