8 घंटे की शिफ्ट विवाद पर बोलीं रश्मिका मंदाना - ‘जरूरत से ज्यादा काम गलत है’

रश्मिका मंदाना ने 8 घंटे की शिफ्ट विवाद पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा काम गलत है और सभी को काम और आराम के बीच संतुलन रखना चाहिए।

साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी पिछली फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके बाद फैंस अब उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे 8 घंटे की शिफ्ट विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा काम करना न केवल शारीरिक रूप से थकाने वाला है, बल्कि मानसिक रूप से भी नुकसानदायक हो सकता है।

रश्मिका फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ (The Girlfriend) के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच उन्होंने काम के घंटों और वर्क-लाइफ बैलेंस पर खुलकर बात की।

रश्मिका मंदाना ने कहा — “जरूरत से ज्यादा काम करना गलत है”

एक्ट्रेस ने Gulte को दिए इंटरव्यू में कहा,

'मैं बहुत ज़्यादा काम करती हूं, और यह बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा मत कीजिए। जो आपके लिए सही है, वही कीजिए। अगर आप 8 घंटे काम करते हैं, या 9-10 घंटे भी, तो ठीक है — लेकिन जरूरत से ज्यादा काम करना गलत है। बाद में इसका असर आपके स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ता है।'

उन्होंने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री भी किसी कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर की तरह ‘9 से 6’ शेड्यूल अपनाए। इससे न केवल एक्टर्स बल्कि तकनीशियन और पूरी टीम की ज़िंदगी में भी संतुलन आएगा। इंडस्ट्री में यह बदलाव बहुत जरूरी है,” उन्होंने जोड़ा।

कैसे शुरू हुआ 8 घंटे की शिफ्ट विवाद?

8 घंटे की शिफ्ट विवाद पर बोलीं रश्मिका मंदाना - ‘जरूरत से ज्यादा काम गलत है’

यह विवाद तब शुरू हुआ जब बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बेटी के जन्म के बाद फिल्मों के सेट पर 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब उनकी यह मांग फिल्म ‘स्पिरिट’ के प्रोडक्शन टीम ने नहीं मानी, तो दीपिका ने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद से यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। 

कई एक्टर्स, क्रू मेंबर्स और फिल्ममेकर्स ने इस पर अपनी राय रखी — कुछ ने इसे “आवश्यक सुधार” बताया, तो कुछ ने कहा कि “फिल्म इंडस्ट्री की प्रकृति अलग है, यहां फिक्स शेड्यूल संभव नहीं। अब रश्मिका मंदाना भी इस बहस में शामिल हो गई हैं और उन्होंने इसे “मानवीय दृष्टिकोण से जरूरी कदम” बताया है।

रश्मिका का मानना — ‘जीवन में बैलेंस सबसे जरूरी’

रश्मिका ने इंटरव्यू में कहा कि एक्टर्स अक्सर शूटिंग शेड्यूल और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण अपनी निजी जिंदगी को समय नहीं दे पाते। हम सब इंसान हैं। जब आप दिन-रात काम करते हैं, तो खुद को खो देते हैं। मुझे लगता है, काम और आराम का बैलेंस सबसे जरूरी है। एक हेल्दी माइंड और बॉडी ही बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है।

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में काम करने वाले हर व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि लंबे समय तक ओवरवर्क करने से मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ती है, जिससे क्रिएटिविटी पर असर पड़ता है।

'द गर्लफ्रेंड’ से रश्मिका को बड़ी उम्मीदें

रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘The Girlfriend’ 7 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ धीक्षित शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे।
फिल्म को लेकर रश्मिका ने कहा, यह कहानी हर लड़की के दिल को छू जाएगी। यह एक भावनात्मक और रियलिस्टिक फिल्म है, जिसमें प्यार और आत्मसम्मान दोनों की झलक मिलेगी।

यह फिल्म उनके लिए खास है क्योंकि यह उनके करियर के एक नए फेज की शुरुआत मानी जा रही है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक लगातार हिट देने वाली रश्मिका को अब पैन-इंडिया ऑडियंस से बड़ी उम्मीदें हैं।

Leave a comment