RPSC Recruitment 2024: राजस्थान कृषि विभाग में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, जानें सभी विवरण

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान कृरी RPSC Recruitment 2024: राजस्थान कृषि विभाग में कई पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, जानें भर्ती विवरण पूरी जानकारी

आरपीएससी द्वारा राजस्थान कृषि विभाग में 241 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी और 19 नवंबर 2024 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को पदानुसार पात्रता और मापदंडों की जांच करना अनिवार्य है।

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। राजस्थान कृषि विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 21 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं, वे आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट या SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुरू होते ही इस पेज पर ऑनलाइन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान कृषि विभाग में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, जानें सभी विवरण

इस भर्ती में भाग लेने के लिए, सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों को पहले "पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करना होगा। अब लॉगिन के माध्यम से अन्य विवरण, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद, अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए।

आवेदन शुल्क

फॉर्म भरने के दौरान सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर और अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को पदानुसार योग्यता की जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।

आयु सीमा

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान कृषि विभाग में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, जानें सभी विवरण

आरपीएससी भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18/20 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के माध्यम से गुजरना होगा। यदि आवश्यक हुआ, तो आयोग उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में स्केलिंग/मोडरेशन/सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) पद्धति का उपयोग करेगा। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची नियुक्ति प्राधिकारी को सिफारिश की जाएगी। परीक्षा का स्थान और तिथि के बारे में जानकारी बाद में प्रदान की जाएगी।

Leave a comment