यूट्यूब ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया AI-रिमिक्स फीचर पेश किया है, जिससे शॉर्ट्स से फुल वीडियो बनाना आसान हो जाएगा। इसमें ‘ऐड ऑब्जेक्ट’ और ‘रीइमेजिन’ जैसे टूल शामिल हैं, जो यूजर्स को शॉर्ट्स के सीन में क्रिएटिव बदलाव और नया कंटेंट तैयार करने में मदद करेंगे। यह फीचर फिलहाल अंग्रेजी क्रिएटर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है।
YouTube AI Feature: यूट्यूब ने शॉर्ट्स कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया AI-पावर्ड रिमिक्स फीचर लॉन्च किया है, जिससे शॉर्ट्स से फुल वीडियो बनाना आसान हो जाएगा। इस फीचर में ‘ऐड ऑब्जेक्ट’ और ‘रीइमेजिन’ टूल शामिल हैं, जो 8 सेकंड तक की क्लिप में विजुअल आइटम जोड़ने और शॉर्ट्स के फ्रेम को पूरी तरह नया AI-जनरेटेड वीडियो बनाने की सुविधा देंगे। फिलहाल इसे अंग्रेजी क्रिएटर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है और भविष्य में अन्य भाषाओं के लिए भी रोल आउट किया जाएगा।
शॉर्ट्स रिमिक्स फीचर कैसे करेगा काम
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया फीचर शॉर्ट्स में 'रिमिक्स' मेनू में उपलब्ध होगा। यूजर्स सीधे प्रॉम्प्ट देकर वीडियो में विजुअल बदलाव कर सकते हैं, बिना अलग एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जरूरत के। 'ऐड ऑब्जेक्ट' टूल में यूजर किसी भी 8 सेकंड तक की क्लिप में AI-जनरेटेड आइटम्स डाल सकते हैं। यह टूल छोटे विजुअल ट्विस्ट और क्रिएटिव इफेक्ट्स के लिए उपयोगी है।

रीइमेजिन टूल शॉर्ट्स से नया कंटेंट
'रीइमेजिन' टूल शॉर्ट्स के किसी एक फ्रेम को पूरी तरह नया AI-जनरेटेड वीडियो बनाने में सक्षम है। यूजर सजेस्टेड प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं या अपने खुद के प्रॉम्प्ट लिखकर वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। इसके अलावा दो रेफरेंस फोटो अपलोड करने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
यह टूल उन क्रिएटर्स के लिए खास है जो शॉर्ट्स के किसी सीन से अलग और नया कंटेंट बनाना चाहते हैं।
ऑरिजनल क्रिएटर का क्रेडिट और कंट्रोल
AI-जनरेटेड वीडियो हमेशा ऑरिजनल शॉर्ट्स से लिंकेड रहेंगे, जिससे सोर्स क्रिएटर की जानकारी बनी रहेगी। यदि कोई क्रिएटर नहीं चाहता कि उसके शॉर्ट्स से रिमिक्स वीडियो बनें, तो वह स्टैंडर्ड रिमिक्सिंग ऑप्शन को डिसेबल कर सकता है। फिलहाल यह फीचर अंग्रेजी भाषा के क्रिएटर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है और सफल होने पर इसे अन्य भाषाओं में भी रोल आउट किया जाएगा।












