एआई एडवांसमेंट तेजी से हो रहा है और इंसानी कंट्रोल से बाहर जाने लगा है। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि कंपनियों को प्रॉफिट से ज्यादा सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। साइबर क्राइम और बायोटेक रिस्क बढ़ रहे हैं, जिससे संभावित खतरे गंभीर हो सकते हैं। सुरक्षित नीति और सेफ्टी प्रोटोकॉल लागू करना जरूरी है।
Security Warnings Related To AI Technology: विशेषज्ञों ने चेताया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से विकसित हो रही है और इंसानों के नियंत्रण से बाहर हो रही है। कनाडा के कंप्यूटर साइंटिस्ट योशुआ बेंगियो समेत 100 से अधिक रिसर्चर्स ने कहा कि पावरफुल AI मॉडल्स अब मुश्किल काम आसानी से कर रहे हैं और साइबर क्राइम व बायोटेक रिस्क बढ़ा रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने कंपनियों से आग्रह किया है कि वे प्रॉफिट से ज्यादा AI सेफ्टी को प्राथमिकता दें, ताकि संभावित खतरों को रोका जा सके।
एडवांसमेंट और सुरक्षा जोखिम
रिसर्चर्स का कहना है कि पावरफुल एआई बनाने में कंपनियों को प्रॉफिट से ज्यादा सेफ्टी पर ध्यान देना चाहिए। दुनिया भर में हर हफ्ते लगभग 70 करोड़ लोग एडवांस्ड AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, और इस संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
AI अब मुश्किल से मुश्किल काम चुटकियों में पूरा कर रही है। लेकिन इसके तेजी से बढ़ने के साथ-साथ साइबर क्राइम और बायोटेक रिस्क भी बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 90 प्रतिशत नए साइबर क्राइम मामलों में AI का उपयोग किया गया है।

बायोटेक और AI
AI का बायोटेक्नोलॉजी में इस्तेमाल इंसानों को पीछे छोड़ रहा है। यह बीमारियों के इलाज और बचाव में मदद कर सकता है, लेकिन इसके दुरुपयोग से बायोलॉजिक हथियार विकसित होने का खतरा भी बढ़ गया है।
इस तेजी से बढ़ती AI टेक्नोलॉजी ने एक्सपर्ट्स को आगाह किया है कि अगर सही समय पर सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए गए, तो इसके दुष्प्रभाव गंभीर हो सकते हैं।










