AI तकनीक से बदलेगा इलाज, अब मुश्किल मामलों की पहचान होगी आसान

AI तकनीक से मास्क्ड हाइपरटेंशन की पहचान अब आसान। University of Arkansas का सिस्टम सामान्य हेल्थ डेटा से 83% सटीकता के साथ जोखिम बताता है।
AI तकनीक से बदलेगा इलाज, अब मुश्किल मामलों की पहचान होगी आसान

एआई तकनीक अब मास्क्ड हाइपरटेंशन जैसी छिपी बीमारी की पहचान में मददगार साबित हो रही है। University of Arkansas के शोधकर्ताओं ने ऐसा सिस्टम विकसित किया है, जो सामान्य हेल्थ डेटा से ही 83% सटीकता के साथ इस जोखिम का पता लगा सकता है, बिना महंगे उपकरण के।

AI in Healthcare: University of Arkansas के शोधकर्ताओं ने हालिया अध्ययन में एक एआई सिस्टम विकसित किया है, जो मास्क्ड हाइपरटेंशन की पहचान करने में सक्षम है। यह रिसर्च African-PREDICT डेटा पर आधारित है और हाल ही में परीक्षणों में इसकी प्रभावशीलता सामने आई। इस तकनीक की मदद से बिना 24 घंटे मॉनिटरिंग डिवाइस के, सामान्य हेल्थ डेटा से ही छिपे हुए हाई ब्लड प्रेशर का पता लगाया जा सकता है। इसका उद्देश्य समय पर पहचान कर हार्ट, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करना है।

मास्क्ड हाइपरटेंशन

मास्क्ड हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जिसमें मरीज का ब्लड प्रेशर सामान्य जांच के दौरान ठीक नजर आता है, लेकिन दिनभर में यह बढ़ा हुआ रहता है। यही वजह है कि कई बार इसका समय पर पता नहीं चल पाता और मरीज इलाज से वंचित रह जाते हैं।

यह स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है, क्योंकि लंबे समय तक अनदेखा रहने पर यह हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ा देती है। अनुमान है कि हाइपरटेंशन के लगभग 10 प्रतिशत मरीज इस छिपी हुई समस्या से जूझ रहे होते हैं।

AI तकनीक से बदलेगा इलाज, अब मुश्किल मामलों की पहचान होगी आसान

पारंपरिक जांच में कहां रह जाती है कमी

मास्क्ड हाइपरटेंशन का सही पता लगाने के लिए आमतौर पर 24 घंटे ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने वाली वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है। यह तरीका सटीक तो है, लेकिन हर मरीज के लिए व्यवहारिक नहीं है।

इस डिवाइस को पूरे दिन पहनना असुविधाजनक हो सकता है और इसकी लागत भी अधिक होती है। इसी कारण बड़े स्तर पर इसकी जांच नहीं हो पाती, जिससे कई मामलों में बीमारी छिपी रह जाती है।

बिना खास उपकरण के सटीक पहचान

University of Arkansas के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा एआई सिस्टम विकसित किया है, जो सामान्य हेल्थ डेटा के आधार पर ही मास्क्ड हाइपरटेंशन की पहचान कर सकता है। इस मॉडल को African-PREDICT स्टडी के डेटा से ट्रेन किया गया है, जिससे यह बीमारी से जुड़े पैटर्न समझने में सक्षम हुआ है।

टेस्टिंग के दौरान इस एआई सिस्टम ने करीब 83 प्रतिशत मामलों में सटीक पहचान की। इसकी खासियत यह है कि इसे किसी अतिरिक्त या महंगे उपकरण की जरूरत नहीं होती, जिससे इसे बड़े स्तर पर लागू करना आसान हो सकता है।

Leave a comment