Airtel ने लॉन्च की Priority Postpaid सर्विस, भीड़भाड़ में भी मिलेगा मजबूत 5G नेटवर्क

Airtel ने 5G स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी के साथ Priority Postpaid सर्विस लॉन्च की। भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी मिलेगा तेज और भरोसेमंद नेटवर्क।

Airtel ने मंगलवार को Priority Postpaid सर्विस लॉन्च की। यह 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पोस्टपेड यूज़र्स को बेहतर कॉलिंग, तेज इंटरनेट और ज्यादा भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिलेगी।

Tech: Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Priority Postpaid सर्विस पेश की है, जो एडवांस्ड 5G स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करती है। कंपनी का दावा है कि इससे कॉन्सर्ट, ट्रैफिक या भीड़भाड़ वाले बाजार जैसे हाई-नेटवर्क ट्रैफिक एरिया में भी यूज़र्स को मजबूत और बिना रुकावट कनेक्टिविटी मिलेगी। यह सुविधा फिलहाल सभी Airtel पोस्टपेड प्लान्स और 5G SA सपोर्टेड स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है।

5G स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड नई सर्विस

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Priority Postpaid सर्विस शुरू की है, जो 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करती है। कंपनी के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी ज्यादा नेटवर्क ट्रैफिक के दौरान भी यूज़र्स को बेहतर और ज्यादा स्टेबल कनेक्टिविटी देने में मदद करेगी। इसके साथ एयरटेल भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसने स्लाइसिंग-बेस्ड 5G सर्विस पेश की है।

कंपनी ने बताया कि यह सुविधा सभी मौजूदा पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध रहेगी। मौजूदा Airtel पोस्टपेड यूज़र्स को ऑटोमैटिक तरीके से इस सर्विस में अपग्रेड किया जाएगा।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में मिलेगा बेहतर नेटवर्क एक्सपीरियंस

नई सर्विस का मुख्य फोकस उन जगहों पर मजबूत नेटवर्क देना है जहां आमतौर पर कॉल ड्रॉप या इंटरनेट स्लो होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इसमें कॉन्सर्ट, स्टेडियम, बाजार, ट्रैफिक या बड़े इवेंट्स जैसी लोकेशंस शामिल हैं।

एयरटेल का कहना है कि Priority Postpaid यूज़र्स को 5G नेटवर्क पर “फास्टलेन” एक्सेस मिलेगा, जिससे कॉलिंग, SMS और इंटरनेट इस्तेमाल के दौरान ज्यादा भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यह उन यूज़र्स के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है जो लगातार ट्रैवल करते हैं या भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहते हैं।

किन यूज़र्स को मिलेगी यह सुविधा

यह सर्विस फिलहाल 449 रुपये से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और 3,000 SMS जैसी मौजूदा सुविधाएं भी शामिल रहेंगी। साथ ही फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा।

जो प्रीपेड यूज़र्स इस सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं, वे Airtel Thanks ऐप या कंपनी के रिटेल स्टोर्स के जरिए पोस्टपेड में स्विच कर सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा का इस्तेमाल केवल उन्हीं स्मार्टफोन्स पर किया जा सकेगा जो 5G Standalone (SA) नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं।

Leave a comment