अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 विधानसभा चुनावी अभियान की शुरुआत, 28 मार्च को होगी पीडीए भागीदारी रैली

सपा नेता अखिलेश यादव नोएडा से 2027 विधानसभा चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। 28 मार्च को होने वाली पीडीए भागीदारी रैली में राजनीतिक हलचल तेज होने की उम्मीद है।
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 विधानसभा चुनावी अभियान की शुरुआत, 28 मार्च को होगी पीडीए भागीदारी रैली

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी समाजवादी पार्टी ने तेज कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 मार्च से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे, और यह अभियान नोएडा से शुरू होगा। इस मौके पर सपा पीडीए भागीदारी के नाम से एक बड़ी रैली आयोजित करेगी।

नोएडा: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी अभियान नोएडा से शुरू करने जा रहे हैं। यह अभियान 28 मार्च से औपचारिक रूप से शरू होगा, जब सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) भागीदारी रैली का आयोजन करेगी। इस रैली के माध्यम से पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में अपने रणनीतिक फॉर्मूले और टिकट वितरण की रूपरेखा को भी साझा कर सकती है।

उत्तर प्रदेश में सपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को पहले ही गति दे दी है। पार्टी का कहना है कि नोएडा जैसे शहर से अभियान की शुरुआत करना इसलिए जरूरी है क्योंकि बीते चुनावों में इस जिले में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा था। 2022 के विधानसभा चुनाव में गौतमबुद्धनगर जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी, जबकि सपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।

पीडीए भागीदारी रैली का महत्व

28 मार्च को नोएडा में होने वाली पीडीए भागीदारी रैली समाजवादी पार्टी के लिए रणनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है। सपा इस रैली के जरिए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोटरों को एकजुट करने का प्रयास करेगी। पार्टी का दावा है कि रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 142 विधानसभा क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे, जिससे सपा की मजबूत चुनावी उपस्थिति का संकेत मिलेगा।

विशेषज्ञ मानते हैं कि रैली और पीडीए फॉर्मूले के जरिए सपा का मकसद उन इलाकों में पकड़ मजबूत करना है, जहां पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इसके साथ ही यह रणनीति गुर्जर और मुस्लिम वोटबैंक को सक्रिय करने पर भी केंद्रित है।

अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 विधानसभा चुनावी अभियान की शुरुआत, 28 मार्च को होगी पीडीए भागीदारी रैली

पश्चिमी यूपी में रणनीति

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यादव वोटरों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। ऐसे में सपा की रणनीति गुर्जर, मुस्लिम और दलित वोटों पर ध्यान केंद्रित करने की है। गुर्जर समाज हाल के वर्षों में भाजपा सरकार से नाराज माना जा रहा है। उनका कहना है कि आबादी के अनुसार उन्हें योगी सरकार में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला।समाजवादी पार्टी इस नाराजगी का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। मुस्लिम वोटर पहले से ही सपा समर्थक माने जाते हैं। रैली के माध्यम से सपा पीडीए वोटबैंक को एकजुट करने और 2027 विधानसभा चुनाव में प्रभावी समर्थन जुटाने का प्रयास करेगी।

सपा ने मार्च के पहले हफ्ते में दादरी में गुर्जर सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना बनाई है। यह सम्मेलन पार्टी की चुनावी तैयारी को और गति देगा और उम्मीदवारों के चयन में भी मार्गदर्शन करेगा। अखिलेश यादव की नोएडा यात्रा इस बात का संकेत है कि पार्टी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में संतुलित चुनावी अभियान चलाने की रणनीति पर काम कर रही है। 

Leave a comment