ग्रीनलैंड पर ट्रंप को झटका: कनाडा और फ्रांस ने खोले कांसुलेट, आर्कटिक में बढ़ा भू-राजनीतिक दबाव

ग्रीनलैंड में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की रणनीति पर झटका लगा है। कनाडा और फ्रांस ने कांसुलेट खोले, जिससे आर्कटिक क्षेत्र में भू-राजनीतिक दबाव और बढ़
ग्रीनलैंड पर ट्रंप को झटका: कनाडा और फ्रांस ने खोले कांसुलेट, आर्कटिक में बढ़ा भू-राजनीतिक दबाव

कनाडा और फ्रांस ने ग्रीनलैंड की राजधानी नुक में शुक्रवार को अपने कांसुलेट (वाणिज्य दूतावास) का उद्घाटन किया। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को "अधिग्रहण" करने की धमकियों के बीच डेनमार्क और ग्रीनलैंड के समर्थन में उठाया गया माना जा रहा है।

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड अधिग्रहण की धमकियों के बीच कनाडा और फ्रांस ने शुक्रवार को इस महत्वपूर्ण आर्कटिक क्षेत्र में अपने कांसुलेट (वाणिज्य दूतावास) खोलकर एक बड़ा राजनीतिक और भू-राजनीतिक कदम उठाया है। इस कार्रवाई को ग्रीनलैंड और डेनमार्क के प्रति एकजुटता और समर्थन का संकेत माना जा रहा है, जबकि ट्रंप प्रशासन आर्कटिक में रणनीतिक महत्व वाली इस अर्ध-स्वायत्त डेनिश क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहा था।

कनाडा का मजबूत कदम

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने ग्रीनलैंड की राजधानी नुक में कांसुलेट का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर कनाडाई झंडा ‘मैपल लीफ’ फहराया गया और मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय गान ‘ओ कनाडा’ गाया। आनंद ने कहा, आज इस झंडे को फहराने और कांसुलेट खोलने का महत्व यह है कि हम ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों के साथ कई मुद्दों पर एकजुट खड़े हैं। यह कांसुलेट आर्कटिक में कनाडा की मौजूदगी, साझेदारी और नेतृत्व को मजबूत करेगा।

कनाडा ने 2024 में ग्रीनलैंड में कांसुलेट खोलने का वादा किया था। हालांकि खराब मौसम के कारण उद्घाटन में देरी हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि कनाडा का यह कदम आर्कटिक में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका की विस्तारवादी रणनीति के बीच संतुलन बनाने की कोशिश है।

ग्रीनलैंड पर ट्रंप को झटका: कनाडा और फ्रांस ने खोले कांसुलेट, आर्कटिक में बढ़ा भू-राजनीतिक दबाव

फ्रांस बना यूरोप का पहला देश

फ्रांस ने भी ग्रीनलैंड में महावाणिज्य दूतावास स्थापित किया। फ्रांस के महावाणिज्य दूत ज्यां-नोएल पोइरियर ने शुक्रवार को अपने कर्तव्यभार संभाला। फ्रांस ग्रीनलैंड में महावाणिज्य दूतावास खोलने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह निर्णय जून 2025 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ग्रीनलैंड यात्रा के दौरान लिया गया था। मैक्रों ने उस समय यूरोप की "एकजुटता" का संदेश दिया और ट्रंप की महत्वाकांक्षाओं की आलोचना की थी।

पिछले महीने ट्रंप ने डेनमार्क और सात अन्य यूरोपीय देशों (फ्रांस, जर्मनी, यूके, नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड्स और फिनलैंड) पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। उनका कहना था कि यह टैरिफ तब तक लागू रहेगा जब तक ग्रीनलैंड अमेरिका को "पूरी तरह नहीं बेचा जाता। हालांकि यूरोपीय संघ की एकजुटता और कनाडा-फ्रांस के कदमों के बाद ट्रंप ने अपनी टैरिफ धमकी वापस ले ली। उन्होंने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान कहा कि नाटो के साथ भविष्य में एक समझौते का फ्रेमवर्क होगा और सैन्य बल के इस्तेमाल से इनकार किया गया।

भू-राजनीतिक संकेत और आर्कटिक की रणनीति

विशेषज्ञों का मानना है कि कनाडा और फ्रांस का यह कदम न केवल ग्रीनलैंड के निवासियों और डेनमार्क के लिए समर्थन का मजबूत संदेश है, बल्कि आर्कटिक में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच रणनीतिक प्रतिक्रिया भी है। रूस और चीन भी इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं, जिससे आर्कटिक वैश्विक ऊर्जा, खनिज और समुद्री मार्गों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है।

Leave a comment