अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने RBI गवर्नर से की मुलाकात, सहयोग और तकनीकी साझेदारी पर हुई चर्चा

भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने RBI गवर्नर से मुलाकात की। बैठक में आर्थिक सहयोग, वित्तीय स्थिरता और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने RBI गवर्नर से की मुलाकात, सहयोग और तकनीकी साझेदारी पर हुई चर्चा

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस सप्ताह की शुरुआत में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे अपनी पहली यात्रा पर मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा से मुलाकात की।

नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने अपना कार्यभार संभालने के तुरंत बाद प्रमुख दौर की मुलाकातें शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में उन्होंने मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा से मुलाकात की। दोनों के बीच आर्थिक सहयोग, नई अमेरिकी तकनीक और वित्तीय क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

सर्जियो गोर ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा, “RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने सहयोग बढ़ाने के क्षेत्रों पर चर्चा की, जिसमें नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट अमेरिकी तकनीक भी शामिल है।

सर्जियो गोर की पहली मुंबई यात्रा

सर्जियो गोर ने भारत में अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद सबसे पहले मुंबई का दौरा किया, जहाँ उन्होंने न केवल RBI गवर्नर से मुलाकात की, बल्कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से भी मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि टाटा समूह 150 साल की लंबी विरासत वाला प्रतिष्ठित संगठन है और अमेरिका में भी इसकी मजबूत मौजूदगी है। गोर ने कहा कि टाटा के साथ सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाएं हैं, जो भारत और अमेरिका के व्यापार और प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ावा देंगी।

12 जनवरी को नई दिल्ली में अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद, सर्जियो गोर ने 14 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने क्रेडेंशियल्स सौंपे। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के भरोसे के लिए मैं उनका आभारी हूं और उनकी सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर गर्व महसूस करता हूं। हम सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा और तकनीक में साझेदारी को मजबूत करेंगे और अमेरिका-भारत साझेदारी को 21वीं सदी के लिए आकार देंगे।

अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने RBI गवर्नर से की मुलाकात, सहयोग और तकनीकी साझेदारी पर हुई चर्चा

ट्रेड वार्ता पर अमेरिका-भारत का फोकस

नई दिल्ली में अपने पहले दिन के संबोधन में सर्जियो गोर ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के अधिकारी 13 जनवरी से सक्रिय रूप से वार्ता कर रहे हैं और अगली बातचीत मंगलवार को निर्धारित है। सर्जियो गोर ने कहा, 

'भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए ट्रेड डील को अंतिम रूप देना आसान काम नहीं है। लेकिन दोनों पक्ष इसके लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। यह वार्ता हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही, हम सुरक्षा, काउंटर टेररिज्म, ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अन्य क्षेत्रों में भी मिलकर काम करेंगे।'

सर्जियो गोर की प्राथमिकता में वित्तीय तकनीक, ऊर्जा, सुरक्षा और उच्च शिक्षा हैं। उनके अनुसार, अमेरिका और भारत के बीच सहयोग केवल आर्थिक मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्मार्ट तकनीक, पर्यावरणीय समाधान और स्वास्थ्य नवाचार को भी शामिल किया जा रहा है।

Leave a comment