महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरह ही उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एंटरटेनमेंट फील्ड से जुड़ी अमृता अक्सर अपने पति का समर्थन करने के लिए विभिन्न इवेंट्स में भाग लेती हैं और कभी-कभी खुद भी दर्शकों का मनोरंजन करती हैं।
Amruta Fadnavis On Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी और प्रसिद्ध सिंगर अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पति के बारे में कई रोचक और निजी खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में अमृता ने बताया कि उनके पति रोमांटिक नहीं हैं, लेकिन वे हमेशा उन्हें और उनके काम को पूरा सपोर्ट करते हैं।
अमृता फडणवीस ने यह इंटरव्यू कर्ली टेल्स (Curly Tales) के यूट्यूब चैनल के लिए दिया था। इस इंटरव्यू के क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों को दोनों की पर्सनल लाइफ की झलक दिखा रहे हैं।
‘देवेंद्र फडणवीस रोमांटिक नहीं हैं’
इंटरव्यू में अमृता से पूछा गया कि क्या देवेंद्र फडणवीस रोमांटिक हैं। इस पर अमृता ने खुलकर कहा:
'मैं डे वन से जानती हूं कि वे पीपल मैन हैं और बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं। लेकिन वह बहुत सपोर्टिव हैं। अगर आपको कुछ करना है, तो वह कभी सवाल नहीं उठाते। वो कहते हैं कि आपको जो करना है वो कीजिए। उनका विश्वास है कि मैं जो कुछ भी करूंगी, वो सभी के लिए अच्छा होगा।'
अमृता के अनुसार, भले ही देवेंद्र रोमांटिक न हों, उनकी सपोर्टिव नेचर और परिवार के प्रति समर्पण उन्हें बेहद जिम्मेदार पति बनाता है।

‘एब्सेंट हसबैंड’ हैं देवेंद्र फडणवीस
अमृता ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस काम के प्रति इतने व्यस्त रहते हैं कि वे अक्सर घर में अनुपस्थित रहते हैं। उन्होंने कहा:
'मैं हमेशा कहती हूं कि वे एक एब्सेंट हसबैंड हैं। मुझे इसके बारे में बुरा नहीं लगता क्योंकि जिस तरीके और गति से उन्होंने महाराष्ट्र के लिए काम किया है, मुझे उस पर गर्व है। इसलिए मैं उन्हें पूरी लिबरेज देती हूं कि ठीक है, आप हमारे लिए नहीं हो तो भी ये ओके है, हम अपना ख्याल रख लेंगे।'
अमृता के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस की यह व्यस्तता सिर्फ राजनीतिक जिम्मेदारियों की वजह से है और परिवार हमेशा उनके फैसलों को समझता है।
10 साल से वेकेशन पर नहीं गए
अमृता ने अपने पति के साथ बिताए समय पर भी रोचक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में वे दोनों कभी साथ में लंबी छुट्टी (Vacation) पर नहीं गए। दीविजा और देवेन मुश्किल से कभी वेकेशन पर गए होंगे। पिछले साल बस एक बार हम मथुरा-वृंदावन गए थे क्योंकि दिवीजा ने इंसिस्ट किया था। हम सिर्फ डेढ़ दिन के लिए गए। 10 साल में मुझे याद नहीं कि हम कभी साथ गए हों।”
इससे पता चलता है कि देवेंद्र फडणवीस की राजनीतिक व्यस्तता और जिम्मेदारियों ने उनके निजी जीवन को काफी प्रभावित किया है। अमृता फडणवीस सिर्फ मुख्यमंत्री की पत्नी ही नहीं हैं, बल्कि सिंगिंग और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड किए हैं जो यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।












