Anti-Valentine Week: वेलेंटाइन के ठीक बाद मनाया जाता है Anti-Valentine Week, जानिए स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे की पूरी जानकारी

वेलेंटाइन वीक के बाद आता है एंटी-वेलेंटाइन वीक, जिसमें स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक मनाए जाते हैं। जानिए इस हफ्ते के हर दिन का खास महत्व और इसका पूरा शेड्यूल

फरवरी का महीना प्यार के रंग में रंगे लोगों के लिए बेहद खास होता है, खासकर वेलेंटाइन डे के आसपास का समय कपल्स के लिए रोमांस और उत्साह से भरा होता है। लेकिन जहां एक ओर प्रेमी जोड़े इस अवसर को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके दिल टूट चुके होते हैं या जो प्रेम के मायाजाल से खुद को दूर रखना पसंद करते हैं। 

इन्हीं भावनाओं को समर्पित है 'एंटी-वैलेंटाइन वीक'। यह हफ्ता उन लोगों के लिए होता है जो वेलेंटाइन डे के रोमांटिक माहौल से अलग हटकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं। यह खास हफ्ता स्लैप डे से शुरू होकर ब्रेकअप डे तक चलता है और हर दिन का अपना एक अनोखा महत्व होता हैं।

Anti-Valentine Week: वेलेंटाइन के ठीक बाद मनाया जाता है Anti-Valentine Week, जानिए स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे की पूरी जानकारी

1. स्लैप डे (15 फरवरी)

इस दिन का मकसद किसी को शारीरिक चोट पहुंचाना नहीं बल्कि उन यादों और भावनाओं से बाहर निकलना है जो किसी के साथ धोखा खाने या बुरे अनुभवों की वजह से बनी हैं। यह दिन आत्म-सम्मान और खुद को मजबूत बनाने का संकल्प लेने के लिए है।

2. किक डे (16 फरवरी)

यह दिन जीवन में उन नकारात्मक चीजों को दूर करने का प्रतीक है जो हमारे लिए हानिकारक हैं। चाहे वह कोई जहरीला रिश्ता हो या कोई बुरी आदत, इस दिन लोग अपनी जिंदगी से उन्हें ‘किक आउट’ करने का फैसला करते हैं।

3. परफ्यूम डे (17 फरवरी)

इस दिन का उद्देश्य खुद को खुश रखना और नई शुरुआत करना है। अपने पसंदीदा परफ्यूम को लगाकर या किसी को गिफ्ट देकर, लोग अपने पुराने दर्द को भूलने की कोशिश करते हैं और नई खुशबू भरी यादें बनाते हैं।

4. फ्लर्ट डे (18 फरवरी)

पुराने रिश्तों के दर्द से बाहर निकलकर नए लोगों से मिलने और खुलकर बातचीत करने का यह एक मजेदार मौका होता है। इस दिन लोग नए रिश्तों की संभावनाओं की ओर बढ़ते हैं और खुद को प्यार के लिए फिर से तैयार करते हैं।

5. कन्फेशन डे (19 फरवरी)

Anti-Valentine Week: वेलेंटाइन के ठीक बाद मनाया जाता है Anti-Valentine Week, जानिए स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे की पूरी जानकारी

इस दिन लोग अपने दिल की बात कहने की हिम्मत जुटाते हैं। चाहे वह प्यार का इज़हार हो या किसी पुरानी गलती का पश्चाताप, यह दिन भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का मौका देता है।

6. मिसिंग डे (20 फरवरी) 

यह दिन उन लोगों को समर्पित है जो अपने खोए हुए प्रेम या पुरानी यादों को याद करते हैं। यह अतीत को स्वीकार करने और उन पलों को संजोने का समय होता है, जो भले ही दोबारा न लौटें, लेकिन हमेशा दिल में बसे रहते हैं।

7. ब्रेकअप डे (21 फरवरी)

एंटी-वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन ब्रेकअप डे होता है, जो नई शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन उन लोगों के लिए है जो अपने टूटे हुए रिश्ते को अलविदा कहकर आगे बढ़ना चाहते हैं। यह हमें सिखाता है कि कभी-कभी किसी रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर होता है ताकि हम अपने जीवन में नई खुशियों के द्वार खोल सकें।

Leave a comment