अपराध-मुक्त नशा मुक्त-समाज अभियान के लिए कानपूर में निकाली गई रैली:पदाधिकारी बोले-नशा परिवार को बर्बाद कर देता है,

अपराध-मुक्त नशा मुक्त-समाज अभियान के लिए कानपूर में निकाली गई रैली:पदाधिकारी बोले-नशा परिवार को बर्बाद कर देता है,
अंतिम अपडेट: 10-04-2023

कानपुर में अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के तत्वावधान में अपराध मुक्त नशा मुक्त समाज जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। समाज को जागरूक करने के लिए रैली किदवई नगर ऊषा वाटिका से शुरू होकर अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए गोशाला चौराहे तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में सर्वधर्म के लोग मौजूद रहे।

रैली के आयोजक महामंत्री महबूब आलम खान ने बताया कि अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के पदाधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध व नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालने का संकल्प लिया है। जिससे समाज में फैली बुराइयों को जागरूकता लाकर रोका जा सके। आने वाले दिनों में शहर के अलग-अलग हिस्सों में जागरूकता के माध्यम से लोगों को अपराध मुक्त, नशा मुक्त समाज के लिए जागरूक किया जाएगा।

लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह से नशा नौजवान पीढ़ी को खोखला कर रहा है। देश के भविष्य को अपराध की तरफ धकेल रहा है। समाज में तरह-तरह की बुराइयों को फैला रहा हैं। हमें नशे से खुद भी बचना है, और लोगों को भी बचाना है। अपने बच्चों को भी इससे दूर रहने की नसीहत देनी चाहिए। इसी तरह अपराध देश की तरक्की में बाधा का काम करता है। इससे अच्छे खासे परिवार बर्बाद हो जाते हैं।

सबको संकल्प लेना चाहिए कि अपराध मुक्त नशा मुक्त समाज बनाकर देश की उन्नति में अहम रोल अदा करें। सर्वधर्म महासभा के मंत्री सरदार राजेंद्र सिंह नीटा ने कहा कि हर एक परिवार इस मुहिम में शामिल होना चाहिए। सभी धर्म व संप्रदाय के लोग नशे जैसी बुरी आदत से बचे और परिवारों को बिखरने से बचाएं। नशा किसी भी चीज का हो वह लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देता है, और कई परिवारों का सत्यानाश किया है।

Leave a comment