Apple ने iPhone 11 और नए मॉडल्स के लिए iOS 26.5 अपडेट रोल आउट किया है। नए अपडेट में RCS चैट एन्क्रिप्शन, Apple Maps Ads, USB-C एक्सेसरीज सपोर्ट और नए Pride वॉलपेपर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
Global: Apple ने करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.5 का नया स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी का यह अपडेट iPhone 11 और उससे नए मॉडल्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। नए सॉफ्टवेयर अपडेट में सिक्योरिटी और प्राइवेसी सुधारों के साथ RCS चैट एन्क्रिप्शन, Apple Maps में विज्ञापन और USB-C एक्सेसरीज पेयरिंग जैसे कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।
RCS Chats अब पहले से ज्यादा सुरक्षित
iOS 26.5 अपडेट में Apple ने RCS मैसेजिंग के लिए End-to-End Encryption सपोर्ट जोड़ा है। इसके बाद iPhone और Android यूजर्स के बीच होने वाली चैट्स ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी।

पहले RCS मैसेज पूरी तरह एन्क्रिप्टेड नहीं होते थे, जिससे डेटा इंटरसेप्ट होने का खतरा बना रहता था। नए अपडेट के बाद अब यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी मिलने वाली है।
Apple Maps में दिखेंगे प्रमोटेड बिजनेस
Apple ने अपने Maps ऐप में प्रमोटेड लिस्टिंग फीचर शुरू किया है। अब बिजनेस अपने स्टोर और सर्विसेज को Apple Maps पर विज्ञापन के रूप में दिखा सकेंगे।
इसके साथ ही Suggested Places नाम का नया फीचर भी जोड़ा गया है, जो यूजर्स को आसपास के लोकप्रिय रेस्टोरेंट, शॉप्स और टूरिस्ट लोकेशन्स की जानकारी देगा। Apple Maps में करीब 13 साल बाद विज्ञापन फीचर जोड़ा गया है।
USB-C Accessories Pair करना हुआ आसान
नए अपडेट के बाद यूजर्स Magic Mouse और Magic Keyboard जैसे Apple Accessories को USB-C के जरिए सीधे iPhone से कनेक्ट कर सकेंगे।
एक बार पेयर होने के बाद ये डिवाइस Bluetooth के माध्यम से भी काम करेंगे। इससे iPhone यूजर्स को एक्सेसरीज इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से ज्यादा आसान मिलेगा।
Android पर Data Transfer में ज्यादा कंट्रोल
जो यूजर्स iPhone से Android डिवाइस पर स्विच कर रहे हैं, उनके लिए भी नया अपडेट उपयोगी साबित हो सकता है। अब यूजर्स यह चुन सकेंगे कि कौन-कौन से मैसेज अटैचमेंट्स Android डिवाइस में ट्रांसफर करने हैं।
इससे डेटा ट्रांसफर प्रक्रिया ज्यादा आसान और नियंत्रित हो जाएगी।
नए Animated Pride Wallpapers भी शामिल
Apple ने iOS 26.5 अपडेट में नए Pride Luminance Animated Wallpapers भी जोड़े हैं। यूजर्स इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे।
इन वॉलपेपर में 12 अलग-अलग कलर ऑप्शंस दिए गए हैं, जिससे होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन को नया लुक दिया जा सकता है।











