Apple ने भारत में Apple Watch के लिए हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर लॉन्च कर दिया है। यह फीचर लंबे समय तक ब्लड प्रेशर हाई रहने पर यूजर को अलर्ट करता है। यह सुविधा फिलहाल चुनिंदा नए मॉडल्स में उपलब्ध है और लेटेस्ट watchOS के साथ काम करेगी।
Apple Watch Hypertension Alert Feature: भारत में Apple ने अपने यूजर्स के लिए हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर को आधिकारिक रूप से एक्टिव कर दिया है। यह फीचर भारत में रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद शुरू हुआ है और Apple Watch Series 9 व Ultra 2 के बाद के मॉडल्स में उपलब्ध रहेगा। इसका मकसद उन लोगों को समय रहते अलर्ट करना है, जिनका ब्लड प्रेशर लंबे समय तक हाई बना रहता है। यह फीचर हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
कैसे काम करता है हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन?
यह फीचर यूजर के हार्ट रेट सेंसर से मिले डेटा के आधार पर संभावित खतरे का संकेत देता है। अगर लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर जैसा पैटर्न दिखता है, तो वॉच यूजर को एक बार का अलर्ट भेजती है, ताकि समय रहते मेडिकल सलाह ली जा सके।
हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि यह फीचर ब्लड प्रेशर को मापता या रिकॉर्ड नहीं करता। न ही यह हाइपरटेंशन का इलाज या मैनेजमेंट करता है। इसका मकसद सिर्फ समय पर चेतावनी देकर यूजर को सतर्क करना है।
![]()
हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन कैसे करें इनेबल?
यह फीचर एक्टिव करने के लिए यूजर को अपने iPhone में Health App खोलनी होगी। इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर टैप कर Health Checklist में जाकर Hypertension Notifications विकल्प को चुनना होगा।
यहां यूजर को अपनी उम्र वेरीफाई करनी होगी और यह बताना होगा कि वह पहले से हाइपरटेंशन से पीड़ित है या नहीं। सभी स्टेप पूरा करने के बाद फीचर एक्टिव हो जाएगा। यह सुविधा 22 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए है, जबकि गर्भवती महिलाएं इसे इस्तेमाल नहीं कर सकतीं। फीचर के लिए iPhone 11 या उससे नया मॉडल जरूरी है।







