Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल चमके

Asia Cup 2025 में भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की शानदार पारी ने टीम को जीत दिलाई। जानें मैच की पूरी

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 सुपर-4 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में मात दी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का स्कोर खड़ा किया, लेकिन भारत ने यह लक्ष्य 18.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

IND vs PAK: एशिया कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 171 रन बनाए और उसे उम्मीद थी कि यह स्कोर भारत को टक्कर देने के लिए काफी होगा, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इसे पूरी तरह गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया के युवा सितारों शुभमन गिल (47 रन) और अभिषेक शर्मा (74 रन) ने ताबड़तोड़ साझेदारी कर मैच को भारत की ओर मोड़ दिया। 

अंत में तिलक वर्मा ने नाबाद 30 रन (19 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की पारी खेलते हुए शाहीन अफरीदी की गेंद पर चौका जड़कर भारत को 18.5 ओवर में ही जीत दिला दी। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट के स्तर पर भारत पाकिस्तान से कई कदम आगे है।

पाकिस्तान की पारी: फरहान का अर्धशतक

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल चमके

टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरी ही गेंद पर साहिबजादा फरहान का कैच अभिषेक शर्मा ने टपका दिया और इसका पूरा फायदा फरहान ने उठाया। उन्होंने 45 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनका साथ दिया सैम अयूब (21 रन) ने और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में दबाव बनाया। शिवम दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।

पाकिस्तान ने आखिरी ओवरों में मोहम्मद नवाज (21 रन) और फहीम अशरफ (नाबाद 20 रन) की पारियों की मदद से स्कोर 171/5 तक पहुंचाया। भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवरों में 45 रन लुटाए।

भारतीय बल्लेबाजी: गिल-अभिषेक का तूफान 

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्के से पारी का आगाज किया और लगातार बाउंड्री लगाकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। सिर्फ 24 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़कर उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाया था। अभिषेक ने 39 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 74 रन ठोके।

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल चमके

दूसरी ओर, शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गिल के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना ही हारिस रऊफ का शिकार बने। वहीं, शतक की ओर बढ़ रहे अभिषेक भी अबरार अहमद को छक्का मारने के प्रयास में कैच थमा बैठे।

इसके बाद तिलक वर्मा (नाबाद 30 रन, 19 गेंद) और संजू सैमसन (13 रन, 17 गेंद) ने जिम्मेदारी संभाली। हालांकि सैमसन आउट हो गए, लेकिन तिलक वर्मा ने आखिरी तक डटे रहते हुए भारत को जीत दिलाई। उन्होंने शाहीन अफरीदी की गेंद पर चौका लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

Leave a comment