एशियन गेम्स 2026: एक बार फिर हो सकती है भारत-जापान की भिड़ंत, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

Asian Games 2026 में भारत और जापान के बीच एक बार फिर मुकाबला हो सकता है। जानें किस खेल में दोनों टीमें आमने-सामने आ सकती हैं और मुकाबला कब-कहां होने की

मंगलवार को भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला गया। मैदान गीला होने के कारण मैच को पांच-पांच ओवर का कर दिया गया, जिसमें भारतीय टीम ने 32 रन बनाए।

IND vs Japan: भारत और जापान की क्रिकेट टीमों के बीच 22 सितंबर को खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बारिश और मैदान गीला होने के कारण मैच को घटाकर पांच-पांच ओवर का कर दिया गया था। इस छोटे मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को महज 2 रन से हराया। हालांकि, अब दोनों टीमें जल्द ही एक बार फिर आमने-सामने आ सकती हैं। यह मुकाबला एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टरफाइनल में होने की संभावना है।

भारत और जापान के बीच खेला गया मुकाबला दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास में खास रहा। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में सिर्फ 32 रन बनाए। इतने कम स्कोर के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले को आखिरी गेंदों तक बनाए रखा। जापान को अंतिम ओवर में जीत के लिए सिर्फ 8 रन की जरूरत थी, लेकिन भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 5 रन दिए। 

इसके साथ ही भारत ने मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया। अब एशियन गेम्स 2026 में दोनों टीमों के दोबारा भिड़ने की संभावना ने इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

एशियन गेम्स में फिर हो सकती है IND vs Japan भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत को सीडिंग के आधार पर सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी ग्रुप स्टेज से सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश दिया गया है। दूसरी ओर अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान को ग्रुप चरण में मुकाबले खेलने होंगे। इन टीमों के प्रदर्शन के आधार पर क्वार्टरफाइनल की बाकी जगहें तय होंगी।

भारत के लिए दूसरा क्वार्टरफाइनल 28 सितंबर को निर्धारित है। इसमें उसका सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं। ऐसे में यदि जापान ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहता है, तो 28 सितंबर को भारत और जापान के बीच एक बार फिर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जापान के लिए ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन अहम

जापान के लिए भारत के खिलाफ दोबारा मुकाबला हासिल करने के लिए ग्रुप ए में शीर्ष दो स्थानों में जगह बनाना जरूरी होगा। ग्रुप में अफगानिस्तान और नेपाल भी मौजूद हैं, इसलिए जापान के सामने क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ी चुनौती होगी। ग्रुप ए की विजेता टीम का मुकाबला क्वार्टरफाइनल में श्रीलंका से होगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम भारत के खिलाफ उतरेगी। इस वजह से ग्रुप चरण के प्रत्येक मुकाबले का नतीजा क्वार्टरफाइनल की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट क्वार्टरफाइनल

एशियन गेम्स के मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार पुरुष क्रिकेट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले इस प्रकार हैं:

  • पहला क्वार्टरफाइनल: 28 सितंबर — पाकिस्तान बनाम ग्रुप बी की दूसरे स्थान वाली टीम (B2)
  • दूसरा क्वार्टरफाइनल: 28 सितंबर — भारत बनाम ग्रुप ए की दूसरे स्थान वाली टीम (A2)
  • तीसरा क्वार्टरफाइनल: 29 सितंबर — श्रीलंका बनाम ग्रुप ए की विजेता टीम (A1)
  • चौथा क्वार्टरफाइनल: 29 सितंबर — बांग्लादेश बनाम ग्रुप बी की विजेता टीम (B1)

इस शेड्यूल के आधार पर भारत-जापान मुकाबला तभी संभव होगा, जब जापान ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करे।

Leave a comment