Badlapur School Protest: महाराष्ट्र के बदलापुर में मचा बवाल, दो छात्राओं से दरिंदगी के बाद सड़कों पर उतरे अभिभावक; ट्रेनों को रोककर किया प्रदर्शन

महाराष्ट्र के बदलापुर में मचा बवाल, दो छात्राओं से दरिंदगी के बाद सड़कों पर उतरे अभिभावक; ट्रेनों को रोककर किया प्रदर्शन, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

ठाणे के बदलापुर शहर में एक प्रसिद्ध स्कूल के शौचालय में एक सफाईकर्मी द्वारा दो छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। इस गंभीर मामले के उजागर होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। इसके खिलाफ बदलापुर रेलवे स्टेशन से लेकर सड़कों तक अभिभावक और अन्य लोग बड़ी संख्या में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

Badlapur School Protest: महाराष्ट्र के बदलापुर में मचा बवाल, दो छात्राओं से दरिंदगी के बाद सड़कों पर उतरे अभिभावक; ट्रेनों को रोककर किया प्रदर्शन

ठाणे: ठाणे के बदलापुर शहर में स्थित एक प्रसिद्ध स्कूल के टॉयलेट में एक सफाईकर्मी ने दो छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। इस जघन्य घटना के सामने आने के बाद से लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। इसके विरोध में अभिभावक और स्थानीय लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन से लेकर सड़कों तक भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिभावक प्रशासन से माफी मांगने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा की ठोस गारंटी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने ट्रेनों की आवाजाही को बाधित कर दिया हैं।

स्कूल में पांच दिन का अवकाश

Badlapur School Protest: महाराष्ट्र के बदलापुर में मचा बवाल, दो छात्राओं से दरिंदगी के बाद सड़कों पर उतरे अभिभावक; ट्रेनों को रोककर किया प्रदर्शन

बता दें इस मामले की नाजुकता को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी- स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की इमारत में तोड़फोड़ की और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। वहीं मामले के आरोपी सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल ने आरोपी सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया और स्कूल को पांच दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया हैं।

प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन

Badlapur School Protest: महाराष्ट्र के बदलापुर में मचा बवाल, दो छात्राओं से दरिंदगी के बाद सड़कों पर उतरे अभिभावक; ट्रेनों को रोककर किया प्रदर्शन

सेंट्रल रेलवे के डीआरएम (Divisional Railway Manager) मुंबई के अनुसार, बदलापुर में प्रदर्शन के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। अंबरनाथ और कर्जत के बीच अप और डाउन दोनों लाइनों पर लोकल सेवाएं बाधित हैं। अधिकारी इस समस्या को जल्दी से जल्दी सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे ने लिया संज्ञान

Badlapur School Protest: महाराष्ट्र के बदलापुर में मचा बवाल, दो छात्राओं से दरिंदगी के बाद सड़कों पर उतरे अभिभावक; ट्रेनों को रोककर किया प्रदर्शन

बदलापुर स्कूल की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैंने बदलापुर की घटना को गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) पहले ही गठित किया जा चुका है और हम उस स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्णय ले रहे हैं जहाँ यह घटना हुई। हम इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की प्रक्रिया में हैं और यदि सफाईकर्मचारी के अलावा कोई ओर भी दोषी पाया गया, तो उसे किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा।"

Leave a comment