Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट

Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट, जानें किस दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर की शुरुआत होते ही देश में त्योहारों का मौसम भी शुरू हो जाता है। इस दौरान यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि अक्टूबर में किन-किन दिनों पर बैंक बंद रहेंगे। ताकि आपको बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट

Bank Holiday: अक्टूबर महीने की शुरुआत में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है, जो एक राष्ट्रीय अवकाश है। इसके अगले दिन से नवरात्र का त्योहार भी शुरू हो रहा है, यानी त्योहारों का मौसम आ रहा है। ऐसे में यह स्वाभाविक है कि अक्टूबर में बैंकों में कई छुट्टियाँ रहेंगी। अक्टूबर के 31 दिनों में से कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि अक्टूबर के कौन-कौन से दिन और तारीखें बैंक हॉलिडे होंगी।

RBI ने जारी की Bank Holiday List

Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) हर महीने बैंकों की छुट्टियों की एक सूची जारी करता है। इस सूची में विभिन्न राज्यों में किस कारण से बैंक बंद रहेंगे, उसकी पूरी जानकारी दी जाती है। आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें हर रविवार के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

बैंक में छुट्टियों की जानकारी

अक्टूबर महीने में कई त्योहारों का आगमन हो रहा है, जिसके चलते विभिन्न राज्यों में बैंक की छुट्टियों की सूची इस प्रकार है:

Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट

- 1 अक्टूबर: जम्मू में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

- 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर यह राष्ट्रीय छुट्टी है।

- 3 अक्टूबर: नवरात्रि की शुरुआत के कारण राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।

- 10 अक्टूबर: त्रिपुरा, असम, नागालैंड और बंगाल में दुर्गा पूजा/महा सप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

- 11 अक्टूबर: दुर्गा पूजा, महाअष्टमी और महानवमी के पर्व पर कर्नाटक, बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा समेत कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।

- 12 अक्टूबर: दशहरा के साथ-साथ यह दूसरा शनिवार भी है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

- 14 अक्टूबर: सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते बैंक बंद रहेंगे।

- 16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा के कारण त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

- 17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मिकी जयंती/कटी बीहू के चलते कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

- 26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों के दौरान अपने बैंकिंग कार्यों की योजना बनाना न भूलें

- 31 अक्टूबर को छोटी दीवाली, काली पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

- इसके साथ ही, 6, 13, 20 और 27 अक्टूबर को बैंकों में रविवार का अवकाश भी रहेगा। अक्टूबर महीने में विभिन्न राज्यों में महालया अमावस्या, नवरात्रि स्थापना, दुर्गा पूजा, दशहरा, महासप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी, विजयादशमी, लक्ष्मी पूजा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों का आयोजन किया जाता है।

 

Leave a comment