Battle of Galwan: आर्मी की यूनिफॉर्म में दिखा सलमान खान का फर्स्ट लुक

Battle of Galwan मूवी में सलमान खान का पहला लुक आर्मी यूनिफॉर्म में सामने आया। जानें उनका लुक, फिल्म की कहानी और सोशल मीडिया पर फैली प्रतिक्रिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बड़े पर्दे पर अपने कमबैक की तैयारी में जुटे हैं। उनके फैंस के लिए खुशी की बात है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला लुक सामने आ गया है।

एंटरटेनमेंट: सुपरस्टार सलमान खान हमेशा ही अपने पोस्ट्स से फैंस को खुश करते रहते हैं। इन दिनों वह बिग बॉस में भी धूम मचा रहे हैं और फिल्मों में भी व्यस्त हैं। सलमान अपनी मच अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में लगे हुए हैं। इस फिल्म से उन्होंने फैंस को पहली आधिकारिक झलक भी दिखाई है। 

सलमान ने अपना ऑफिशियल लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। सामने आई इस तस्वीर में वह आर्मी की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके राजसी ठाठ-बाट, घनी मूंछें और तीखी नजरें साफ दिखाई दे रही हैं। सलमान इस लुक में पूरी तरह देशभक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

सलमान का दमदार फर्स्ट लुक

सलमान खान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया। इस तस्वीर में एक्टर राजसी ठाठ-बाट, घनी मूंछें और कटीली आंखों के साथ भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। लुक में उनकी गंभीर और दृढ़ छवि ने फैंस के बीच उत्सुकता और उत्साह बढ़ा दिया है।

Battle of Galwan: आर्मी की यूनिफॉर्म में दिखा सलमान खान का फर्स्ट लुक

सलमान का यह अवतार न केवल उनकी सख्त छवि को पेश करता है, बल्कि उनके करियर के अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक किरदारों में से एक की झलक भी देता है।

सलमान का बॉलीवुड में कमबैक

‘बैटल ऑफ गलवान’ अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुई वास्तविक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच भयानक आमने-सामने की टकराहट हुई थी। उस संघर्ष में सैनिकों ने बिना किसी आधुनिक हथियार के लाठी और पत्थरों से लड़ाई लड़ी थी और कई शहीद हुए थे।

फिल्म का उद्देश्य केवल एक युद्ध दिखाना नहीं है, बल्कि भारतीय सेना के साहस, बलिदान और देशभक्ति को भी दर्शाना है। सलमान खान इस फिल्म में कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू के किरदार में नजर आएंगे।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। आखिरी बार वह फिल्म ‘सिकंदर’ में दिखाई दिए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करने के बावजूद 100 करोड़ की कमाई पार कर गई। अब उनके फैंस उनके ‘बैटल ऑफ गलवान’ से शानदार कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a comment