गोरखपुर-धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, तनाव के बीच पुलिस सतर्क

गोरखपुर न्यूज़, गोरखपुर समाचार गोरखपुर का ताज़ा समाचार , गोरखपुर समाचार ऑनलाइन , हिंदी में गोरखपुर के समाचार आज का ताज़ा समाचार गोरखपुर से लेटेस्ट न्यूज़ फ्रॉम

रविवार सुबह करीमनगर इलाके में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों ने गरीब परिवारों को “बीमारी ठीक होने” का भरोसा दिला कर धार्मिक स्थल पर बुलाया और वहां धर्म परिवर्तन की कोशिश की। इससे विवाद की आग भड़क उठी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति नियंत्रित की।


घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर क्षेत्र के एसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नजर रखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक निष्कर्ष में किसी भी तरह के जबरदस्ती या प्रलोभन द्वारा धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई 

गोरखपुर-धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, तनाव के बीच पुलिस सतर्क


पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों पर निगरानी जारी रहेगी, ताकि किसी भ्रामक सूचना या अफवाह से पहले ही रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने सभी समुदायों से संयम बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद के फैलने से बचने की अपील की है।

Leave a comment