Bhanushali Studio New CEO: नीरज व्यास को नियुक्त किया गया भानुशाली स्टूडियोज का सीईओ, बीते वर्ष सोनी से छोड़ी थी नौकरी

भानुशाली स्टूडियोज ने नीरज व्यास को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। उन्होंने बीते वर्ष सोनी से नौकरी छोड़ी थी। जानें उनके करियर और इस नई जिम्मेदारी के बारे में

नीरज व्यास को भानुशाली स्टूडियोज का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्होंने लंबे समय तक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में बतौर बिजनेस हेड महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

एंटरटेनमेंट: नीरज व्यास को भानुशाली स्टूडियोज का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने बीते वर्ष अगस्त में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया से इस्तीफा दिया था, जहां उन्होंने ढाई दशक से अधिक समय तक सेवाएं दीं। बतौर बिजनेस हेड नीरज व्यास ने सोनी में कंटेंट निर्माण, चैनल प्रबंधन और रणनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कई सफल प्रोजेक्ट्स लॉन्च हुए, जिनसे नेटवर्क की पहचान मजबूत हुई। अब भानुशाली स्टूडियोज की कमान संभालते हुए उनसे कंपनी के व्यवसायिक विस्तार और नई कंटेंट रणनीतियों में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद हैं।

नीरज व्यास के सीईओ बनने पर विनोद भानुशाली ने जताई खुशी

Bhanushali Studio New CEO: नीरज व्यास को नियुक्त किया गया भानुशाली स्टूडियोज का सीईओ, बीते वर्ष सोनी से छोड़ी थी नौकरी

नीरज व्यास को भानुशाली स्टूडियोज का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्टूडियोज के संस्थापक विनोद भानुशाली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मेरे प्रिय मित्र और सहयोगी नीरज व्यास को सीईओ के रूप में नियुक्त करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारी यह यात्रा शानदार होगी और मैं बेहद उत्साहित हूं।" नीरज व्यास के पास मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ढाई दशक से अधिक का अनुभव हैं।

कैसा रहा नीरज व्यास का करियर?

Bhanushali Studio New CEO: नीरज व्यास को नियुक्त किया गया भानुशाली स्टूडियोज का सीईओ, बीते वर्ष सोनी से छोड़ी थी नौकरी

नीरज व्यास ने लगभग 29 वर्षों तक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने सेल्स, कंटेंट स्ट्रेटजी और प्रोग्रामिंग सहित कई अहम विभागों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 2011 में सोनी मैक्स से अपनी जिम्मेदारी की शुरुआत करने के बाद, 2017 में उन्हें सोनी सब और सोनी पल की कमान सौंपी गई। 2023 में उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट की भी जिम्मेदारी संभाली।

नीरज व्यास ने सोनी में अपना करियर सेल्स टीम के साथ शुरू किया था और 2005 में चैनल के नेशनल सेल्स हेड बने। उनकी मेहनत और कुशलता के चलते वे पांच साल के भीतर सोनी मिक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष बनने में सफल रहे। सोनी से विदाई के दौरान नीरज ने कहा था, "सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में मेरी यात्रा मेरी तरक्की, नई सीखों और यादों से भरी रही। कंपनी की ओर से मुझ पर किए गए विश्वास और मुझे मिले मौकों के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।" अब भानुशाली स्टूडियोज का नेतृत्व संभालते हुए नीरज व्यास अपनी नई भूमिका में अपनी विशेषज्ञता का लाभ कंपनी को देने के लिए तैयार हैं।

Leave a comment