भारत में Apple Pay की एंट्री तय, जानें कब शुरू होगी ऐप्पल की डिजिटल पेमेंट सर्विस

भारत में Apple Pay की एंट्री तय, जानें कब शुरू होगी ऐप्पल की डिजिटल पेमेंट सर्विस

ऐप्पल की डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay इस साल भारत में लॉन्च हो सकती है। शुरुआत में इसका फोकस कार्ड-बेस्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेंट पर होगा। यूजर्स अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स को ऐप्पल वॉलेट में स्टोर कर आसानी से टैप-टू-पेमेंट कर सकेंगे। भविष्य में इसे UPI से भी इंटीग्रेट किया जा सकता है।

Apple Pay: ऐप्पल अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay इस साल भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी मास्टरकार्ड और वीजा जैसे ग्लोबल नेटवर्क के साथ बातचीत कर रही है और रेगुलेटरी अप्रूवल प्रक्रिया में लगी हुई है। शुरुआती चरण में फोकस कार्ड-बेस्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेंट पर रहेगा, जिससे यूजर्स अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स को ऐप्पल वॉलेट में स्टोर कर डिवाइस को टैप कर भुगतान कर सकेंगे। इस कदम का मकसद भारत में डिजिटल पेमेंट मार्केट में ऐप्पल की पकड़ मजबूत करना और यूजर्स के लिए सुरक्षित, तेज और सहज पेमेंट अनुभव प्रदान करना है।

चरणबद्ध लॉन्च योजना

ऐप्पल भारत में Apple Pay को स्टेज वाइज लॉन्च करने की योजना बना रही है। पहले चरण में सिर्फ कार्ड पेमेंट्स पर जोर रहेगा, ताकि यूजर्स सहज और सुरक्षित तरीके से डिजिटल पेमेंट कर सकें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी UPI के लिए थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) लाइसेंस नहीं लेगी। इसका मतलब है कि शुरुआती रोलआउट में सिर्फ कार्ड पेमेंट्स ही उपलब्ध होंगे, और बाद में जरूरत पड़ने पर UPI इंटीग्रेशन के विकल्प पर काम किया जाएगा।

Apple Pay से यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा?

Apple Pay लॉन्च होने के बाद यूजर्स अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स को ऐप्पल वॉलेट में स्टोर कर पाएंगे। इसके जरिए पॉइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन पर कार्ड निकालने की जरूरत नहीं होगी, बस डिवाइस को टैप करना होगा।

यह कदम ऐप्पल के लिए भारत में डिजिटल पेमेंट मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने का भी अवसर है। कंपनी की कोशिश है कि स्मार्टफोन मार्केट में अपनी स्थिति को और मज़बूत करते हुए डिजिटल पेमेंट सेक्टर में भी तेजी से पैर जमाए।

Leave a comment