Bigg Boss 18: 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, देखिए कौन करेगा अलविदा

Bigg Boss 18: 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, दर्शक जानने के लिए बेताब कि कौन करेगा अलविदा। कौन होगा शो से बाहर और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, देखिए इस

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 को आज एक महीना पूरा हो गया है। इस दौरान सलमान खान का यह रियालिटी शो कई कारणों से चर्चा में बना रहा है। इसी बीच, बिग बॉस 18 के चार कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन का सामना करना पड़ा है, जिनमें से किसी एक को वीकेंड के वार में सलमान खान बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

बिग बॉस सीजन 18 आज के दिन, पिछले महीने 6 अक्टूबर को सलमान खान का प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 शुरू हुआ था। इस आधार पर, अब बिग बॉस का यह नया सीजन एक महीने में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान बिग बॉस के घर में कई घटनाएँ और उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। इसके साथ ही, कई प्रतियोगियों ने इस शो को अलविदा भी कहा है। इस बीच, बिग बॉस 18 के चार और प्रतियोगियों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। इनमें से कोई एक प्रतियोगी अगले वीकेंड में शो को छोड़ सकता है। आइए, उन नॉमिनेटेड सदस्यों के बारे में जानते हैं।

ये चार सदस्य हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 18: 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, देखिए कौन करेगा अलविदा

इस सप्ताह बिग बॉस 18 के जो 4 प्रतियोगी नामांकित हुए हैं, उनके नाम जानकर आप निश्चित रूप से हैरान रह जाएंगे। इनमें चाहत पांडे, सारा अरफिन खान और उनके पति अरफिन खान के साथ-साथ राजनेता तजिंदर बग्गा का नाम भी शामिल है। बिग बॉस के इन 4 सदस्यों पर इस बार निष्कासन का खतरा मंडरा रहा है।इस सूची में टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे का नाम होना थोड़ा आश्चर्यजनक है, क्योंकि अभी तक विवियन डीसेन और रजत दलाल के अलावा अगर कोई कंटेस्टेंट बिग बॉस 18 में जान डालने का काम कर रहा है, तो वह और कोई नहीं, बल्कि चाहत पांडे हैं। इसके अलावा, दर्शकों को भी उनका खेल काफी भा रहा है। उम्मीद है कि चाहत इस बार सुरक्षित रहेंगी और बाकी तीन में से कोई एक बाहर होगा।

हालांकि, आने वाले वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान यह घोषणा करेंगे कि बिग बॉस 18 में इन चारों में से कौन सा कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा। बता दें कि हाल ही में शहजादा धामी बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके हैं।

वीकेंड के वार में आएंगे नए मेहमान

Bigg Boss 18: 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, देखिए कौन करेगा अलविदा

दीवाली के इस फेस्टिव सीजन के दौरान बिग बॉस के मंच पर कई कलाकार, जैसे अजय देवगन और अरशद वासी, गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और आने वाले वीकेंड के वार में हिंदी सिनेमा की मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर और रोहित शेट्टी सलमान खान के साथ उपस्थित होंगे। इन खास मेहमानों के साथ सलमान खान शो को होस्ट करेंगे।

Leave a comment