Bigg Boss 18: सारा अरफीन खान के गुस्से का विस्फोट, विवियन डीसेना से हुई तीखी झड़प

Bigg Boss 18: सारा अरफीन खान के गुस्से का विस्फोट, विवियन डीसेना से हुई तीखी झड़प। दोनों के बीच हुई बहस ने शो में तनाव को बढ़ा दिया, जानें आगे क्या होगा।

सारा अरफीन खान सलमान खान के शो में बेताब हो गईं सलमान खान के शो "बिग बॉस 18" से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अरफीन खान अपना आपा खोती हुई नजर आ रही हैं।

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' इस समय पूरे जोश में है। हर दिन बिग बॉस के घर में कुछ नया और रोमांचक देखने को मिल रहा है। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स लगातार नए-नए टास्क और कंटेस्टेंट्स को शामिल कर रहे हैं। हाल ही में घर में दो वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों की एंट्री हुई है। शो का नया प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जो यह दर्शाता है कि आने वाले एपिसोड़ में जबरदस्त धमाल होने वाला है। इस वीडियो में सारा अरफीन खान अपने आपे से बाहर नजर आईं और गुस्से में घर में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दीं। इसके साथ ही, उन्होंने घर लौटने की जिद भी की।

सारा का गुस्सा

Bigg Boss 18: सारा अरफीन खान के गुस्से का विस्फोट, विवियन डीसेना से हुई तीखी झड़प

'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो में दिखा एक नया मोड़ ‘बिग बॉस 18’ के हालिया प्रोमो में सारा अरफीन खान की एक नई झलक सामने आई है, जिसमें सारा गुस्से में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा बेडरूम में प्रवेश करती हैं और बेड पर पड़े सारे सामान को फेंकना शुरू कर देती हैं। इसके बाद वो अपने पति अरफीन खान से रोते हुए घर लौटने की बात करती हैं। अचानक, सारा अपना आपा खो देती हैं और दूसरे कंटेस्टेंट्स पर भी सामान फेंकती नजर आती हैं। सारा विवियन डीसेना पर भी हमला करती हैं। वहीं, उनके गुस्से को देखकर शिल्पा शिरोडकर और अन्य कंटेस्टेंट्स उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन सारा किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं होतीं।

सारा अरफीन खान हुईं ट्रोल

Bigg Boss 18: सारा अरफीन खान के गुस्से का विस्फोट, विवियन डीसेना से हुई तीखी झड़प

बिग-बॉस के घर में लड़ाई करने और सामान फेंकने के कारण सारा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बिग-बॉस के इस प्रोमो वीडियो पर यूजर्स के प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘उसे पता है कि इस सप्ताह के अंत में वह घर से बाहर होने वाली है, इसलिए वह यह सब फुटेज के लिए कर रही है। दूसरे यूजर ने कहा ये तो मुझे शुरुआत से ही पागल लगती है कुछ खास कर नहीं पा रही तो अब पागलपन पर उतर आई। एक अन्य यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा इसके पति का क्या हाल होगा घर पर?

Leave a comment