Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुई युट्यूबर अरमान मालिक की पत्नी Payal ने दो शादियों का बताया सच, कहा- 'कृतिका नहीं मैं हूं लीगल वाइफ',

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली न्यूज़, बिग बोस हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 2 जुलाई हिंदी न्यूज़, Payal ने कहा- 'कृतिका नहीं मैं हूं लीगल वाइफ' बिग बोस अपडेट

Bigg Boss के घर से बेघर हुईं पायल मलिक ने एक इंटरव्यू में युट्यूबर अरमान की दो शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उसने कहा - अरमान मलिक की लीगल वाइफ कृतिका नहीं वो खुद है।' पायल के इस खुलासे ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है।

New Delhi: फेमस यूट्यूबर, Armaan Malik और उनकी दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक, Bigg Boss OTT 3 में आने के बाद काफी सुर्ख़ियों में आ रहे हैं। हालांकि, पायल मलिक हाल ही में एलिमिनेट होकर शो से बाहर हो गईं।

Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुई युट्यूबर अरमान मालिक की पत्नी Payal ने दो शादियों का बताया सच, कहा- 'कृतिका नहीं मैं हूं लीगल वाइफ',

वहीं, इस शो से बाहर आने के बाद अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अरमान की कानूनी पत्नी और उनके धर्म बदलने को लेकर बातचीत की है। उन तीनों की बिग बॉस में एंट्री पर काफी बवाल भी मचा। इस दौरान शो के दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक, कई लोगों ने मलिक फॅमिली पर पॉलिगामी को प्रमोट करने का आरोप भी लगाया।

इंटरव्यू में क्या कहा पायल ने

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, इंटरव्यू पॉलीगामी को लेकर हुई बात पर Payal Malik ने कहा कि उन्होंने कभी पॉलिगामी का समर्थन नहीं किया है। इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे फैंस को पता होगा कि हमने कभी भी पॉलिगामी (दो शादियां) को सपोर्ट नहीं किया है। चाहे, वहं हमारे व्लॉग हों या इंटरव्यू, हमने कभी इसको बढ़ावा नहीं दिया।

Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुई युट्यूबर अरमान मालिक की पत्नी Payal ने दो शादियों का बताया सच, कहा- 'कृतिका नहीं मैं हूं लीगल वाइफ',

अरमान ने जो भी गलती की, मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी भी आदमी को ऐसा करना चाहिए। हमने अपनी शादी को कामयाब बनाए रखा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई और ऐसे निभा सकता है। मुझे लगता है कि एक स्त्री के लिए इससे बड़ा दर्द और नहीं हो सकता कि उसका पति किसी दूसरी औरत को घर ले आए। मुझे नहीं लगता कि कोई और इसे सहन कर सकता है।"

मैं हूं अरमान की लीगल वाइफ

Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुई युट्यूबर अरमान मालिक की पत्नी Payal ने दो शादियों का बताया सच, कहा- 'कृतिका नहीं मैं हूं लीगल वाइफ',

Payal Malik ने इसके साथ ही धर्म बदलने के सवाल पर  यह भी खुलासा किया कि अरमान मलिक को लेकर कई बार अफवाह उड़ चुकी है कि दूसरी शादी करने के लिए अरमान ने इस्लाम धर्म अपनाया, क्योंकि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत कानून एक से अधिक पत्नी की परमिशन नहीं देता है। इस पर पायल ने कहा, "मैं उनकी लीगल पत्नी हूं, कृतिका नहीं। कृतिका और अरमान जी की शादी कानूनी नहीं है। हालांकि, जहां तक मुझे पता है, उसके अनुसार अगर पहली पत्नी को अपने पति के दूसरी शादी करने से कोई परेशानी नहीं है, तो ये कोई मुद्दा नहीं है।"

Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुई युट्यूबर अरमान मालिक की पत्नी Payal ने दो शादियों का बताया सच, कहा- 'कृतिका नहीं मैं हूं लीगल वाइफ',

पायल ने स्वीकारा की गलत हुआ है

मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में पायल मलिक ने आगे अपनी जिंदगी की कहानी शेयर की। उन्होंने स्वीकार किया कि अरमान ने उनके साथ गलत किया क्यों,कि उन्होंने अरमान से शादी करने के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था। उनका कहना है कि ' बेशक ना-इंसाफ़ी तो हुई है।

Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुई युट्यूबर अरमान मालिक की पत्नी Payal ने दो शादियों का बताया सच, कहा- 'कृतिका नहीं मैं हूं लीगल वाइफ',

लास्ट में पायल मलिक ने कहा

इंटरव्यू के दौरान पायल ने कहा कि उन्होंने अरमान और कृतिका को बिग्ग बॉस जितने के लिए बेस्ट ऑफ लक किया है। पायल ने कहा, "क्योंकि हम सभी बिग बोस के घर में थे, हमें नहीं पता था कि रियल वर्ल्ड में हो क्या रहा है। कहा कि अब, मैं अपने वलॉग और सोशल मीडिया के तहत बेहतर कैंपेन चला सकती हूं। मैंनेउन दोनों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें। मुझे उम्मीद है कि वे दोनों फाइनल तक जरूर पहुंचेंगे।"

Leave a comment