बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम घोषित होने वाले हैं, जिससे यह तय हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। इसके लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं, जिनसे राज्य में नई सरकार के गठन की दिशा स्पष्ट हो जाएगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 122 सीटों की आवश्यकता होगी। मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
इस चुनाव में जनता की भारी भागीदारी देखी गई और कई राजनीतिक दलों की नजरें अहम सीटों पर टिकी हैं। शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनता दल (NDA) और महागठबंधन (MGB) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
NDA और महागठबंधन की स्थिति
NDA में प्रमुख रूप से भाजपा (BJP) और जदयू शामिल हैं। इस बार चुनाव में बीजेपी और जदयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर, उपेन्द्र कुशवाहा की RLM 6 सीटों पर और जीतन राम मांझी की हम 6 सीटों पर चुनावी मैदान में हैं।
महागठबंधन में शामिल हैं RJD, कांग्रेस, वाम दल और VIP। इस गठबंधन में RJD 143 सीटों पर, कांग्रेस 61 सीटों पर, वाम दल 30 सीटों पर और VIP 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुछ सीटों पर महागठबंधन की आपसी लड़ाई (Friendly Fight) भी देखने को मिल रही है, जिनमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज शामिल हैं।
खास निगाहें इन उम्मीदवारों पर
![]()
इस चुनाव में कुछ उम्मीदवारों और पार्टियों के प्रदर्शन पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। इनमें शामिल हैं:
- तेजप्रताप यादव (महुआ सीट)
- मैथिली ठाकुर (अलीनगर)
- अनंत सिंह (मोकामा)
- खेसारी लाल यादव (छपरा)
- तेजस्वी यादव (राघोपुर)
- सम्राट चौधरी (तारापुर)
- विजय सिन्हा (लखीसराय)
- प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, जो 3 सीटों पर अग्रणी है।
पोस्टल बैलेट और विशेष काउंटिंग
मतगणना के दौरान जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर के विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। हर काउंटिंग हॉल में ध्वनि विस्तारक यंत्र और मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है ताकि परिणामों की जानकारी चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सके। मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल और अधिकारी तैनात किए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल बनाई गई हैं और कुल 27 राउंड की गिनती की जाएगी।
शुरुआती रुझानों में NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। जनसुराज पार्टी की 3 सीटों पर बढ़त ने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है। यह चुनाव बिहार के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।










