Bihar Election: नवादा में तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन, राजद में नेताओं की वापसी

नवादा में तेजस्वी यादव को कौशल यादव, पूर्णिमा यादव और सलमान रागिव जैसे बड़े नेताओं का साथ मिला। राजद को क्षेत्रीय स्तर पर मिली मजबूती।

नवादा में तेजस्वी यादव ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। कौशल यादव, पूर्णिमा यादव और सलमान रागिव समेत 2 दर्जन नेताओं ने राजद की सदस्यता ली।

Bihar Election: नवादा में आयोजित एक विशाल मिलन समारोह में राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में शासन व्यवस्था चरमराई हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और अपराध के बढ़ते मामलों से जनता त्रस्त है। युवाओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आह्वान किया कि अगर राज्य में परिवर्तन लाना है तो सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

प्रमुख नेताओं की राजद में वापसी

समारोह की बड़ी उपलब्धि यह रही कि नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव, गोविंदपुर की पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव और पूर्व एमएलसी सलमान रागिव ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ले ली। इन सभी नेताओं को खुद तेजस्वी यादव ने मंच पर राजद की सदस्यता दिलाई। इनके साथ-साथ दो दर्जन से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी लालटेन थामने का फैसला लिया। यह राजद के लिए एक बड़ी संगठनात्मक सफलता मानी जा रही है।

Bihar Election: नवादा में तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन, राजद में नेताओं की वापसी

सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़कर राजद में आना

समारोह में जदयू संगठन से जुड़े रहे सैकड़ों कार्यकर्ता और कौशल यादव के समर्थकों ने भी राजद की सदस्यता ली। मंच से करीब दो दर्जन बड़े नेताओं के नामों की घोषणा की गई जिन्होंने राजद का दामन थामा। इससे यह संकेत मिला कि नवादा और आसपास के इलाकों में राजद की पकड़ मजबूत हो रही है।

तेजस्वी यादव को सम्मान, भीड़ में जोश

तेजस्वी यादव जब मंच पर पहुंचे तो उन्हें सोने का मुकूट और चांदी का लालटेन भेंट किया गया। इसके साथ ही उन्हें फूलों की बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। तेजस्वी ने अपने संबोधन की शुरुआत "जय नवादा, विजय नवादा, नया नवादा" के नारे से की जिससे मैदान में मौजूद हजारों युवाओं में जबरदस्त जोश भर गया। समारोह में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर उम्र के लोग तेजस्वी का भाषण सुनने के लिए मैदान में पहुंचे थे।

राजद के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

Bihar Election: नवादा में तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन, राजद में नेताओं की वापसी

मंच पर राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे जिनमें प्रांतीय अध्यक्ष मगनी लाल मंडल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधायक शक्ति सिंह यादव, पार्टी सचिव श्रवण कुशवाहा, जिलाध्यक्ष उदय यादव, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार, विनय यादव, नारायण स्वामी मोहन, पिंकी भारती, प्रेमा चौधरी, अनवर भट्ट और अन्य प्रमुख नाम शामिल थे।

मगनी लाल मंडल ने किया संकेत

राजद के प्रांतीय अध्यक्ष मगनी लाल मंडल ने कहा कि कौशल यादव, पूर्णिमा यादव और सलमान रागिव जैसे नेताओं के पार्टी में आने से राजद और अधिक सशक्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की अगली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही बनेगी। उन्होंने भाजपा और जदयू को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य की हवा अब तेजस्वी के पक्ष में बह रही है।

उदय नारायण चौधरी का सामाजिक एकता पर जोर

राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि कौशल यादव ने इस मिलन समारोह के जरिए विभिन्न सामाजिक वर्गों को एक साथ जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और गरीब तबकों को एकजुट कर तेजस्वी यादव के नेतृत्व को मजबूत किया जा रहा है।

Leave a comment